एक्सप्लोरर

Bihar News: भक्ति में लीन होने जा रहे तेज प्रताप यादव, 7 दिनों के लिए छोड़ देंगे पटना, लालू-राबड़ी भी जाएंगे उनके साथ

Bihar News: 19 से 25 अगस्‍त तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी देवी भी इसमें शामिल होंगे. कार्यक्रम फुलवरिया में होगा.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) भगवान श्रीकृष्‍ण के परम भक्‍त हैं. वे अक्‍सर खुद को कृष्‍ण और अपने भाई तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) को अर्जुन बताते रहते हैं. इस बार श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर तेज प्रताप यादव सात दिनों तक भगवान की भक्‍त‍ि में लीन नजर आएंगे. इस दौरान वह पटना छोड़कर अपने पैतृक गांव फुलवरिया (गोपालगंज) चले जाएंगे.

दरअसल, तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के मौके पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करा रहे हैं. इसका आयोजन वह अपने पैतृक गांव गोपालगंज के फुलवरिया में कराएंगे. तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है. उन्‍होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से कोई भी व्‍यक्‍त‍ि भवसागर को पार हो जाता है. साथ ही सोया हुआ ज्ञान और वैराग्‍य कथा के श्रवण करने से जागृत हो जाता है. उन्‍होंने कथा को कल्‍पवृक्ष के समान बताया है, जिससे सभी इच्‍छाओं की पूर्ति की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें- Bihar News: बचपन का प्यार मेरा भूल... शादी के 8 दिन बाद पत्नी को आई प्रेमी की याद, बीच सड़क पर पति खा गया 'गच्चा'

अगस्‍त में सात दिनों तक होगा आयोजन

श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर पूरी जानकारी तेज प्रताप यादव ने दी है. 19 से 25 अगस्‍त तक संध्‍या 6:00 बजे से रात के 9:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा. फेसबुक के माध्‍यम से भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा. श्री धाम वृंदावन से आचार्य मुकेश भारद्वाज आएंगे. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी इसमें मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. 

पहले भी तेज प्रताप करा चुके हैं आयोजन 

तेज प्रताप यादव ने पिछले साल पटना स्थि‍त अपने सरकारी आवास पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया था. इसमें वह हर रोज भक्‍त‍ि भाव के साथ शामिल होते थे. बता दें कि तेज प्रताप यादव भगवान श्रीकृष्‍ण के भक्‍त हैं. वृंदावन उनका पसंदीदा धार्मिक स्‍थल है. वृंदावन में कई बार तेज प्रताप यादव की साइकिल से भी घूमते तस्‍वीरें शामने आई हैं.

ये भी पढ़ें- abp बिहार का ऑपरेशन हॉस्पिटल: रात में भूल कर भी न आएं नवादा सदर अस्पताल, गायब रहते हैं डॉक्टर, बाकी तो पूछिए मत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget