एक्सप्लोरर

Aishwarya Rai: तेजप्रताप गर्लफ्रेंड मामले पर भड़कीं पत्नी ऐश्वर्या राय, लालू परिवार से पूछ दिए बड़े सवाल

Bihar News: ऐश्वर्या राय ने कहा कि जब सबको तेजप्रताप यादव के बारे में पता था तो मेरी शादी क्यों करवाई गई. मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की. ये सब इलेक्शन को लेकर ड्रामा है.

Tej Pratap Girlfriend Case: तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की गर्लफ्रेंड का मामला सामने आने के बाद अब उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय सोमवार को प्रेस से रू-ब-रू हुई हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने लालू परिवार पर निशाना साधा और कई सवाल दाग दिए. उन्होंने पत्नी होने के नाते कई जायज सवाल लालू फैमली से पूछे हैं. ऐश्वर्या राय ने साफ कहा कि जब सबको पता था, तो मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई. 

'मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की?'

ऐश्वर्या राय ने कहा कि जब सबको तेजप्रताप यादव के बारे में पता था तो मेरी शादी क्यों करवाई गई. मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? वहीं तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से निकाले जाने पर कहा कि ये सब इलेक्शन को लेकर ड्रामा है. हमको सब मीडिया से पता चला है. कोई अलग-अलग नहीं है. सब मिले हुए हैं. राबड़ी देवी कल भी गई होंगी और बोली होंगी की परेशान न हो चुनाव हो जाए तो हम सब ठीक कर देंगे.

उन्हें जवाब देना होगा- ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय ने आगे कहा, "उनसे पूछिए जब मुझे मारा गया तो न्याय कहां गया था?, उनसे पूछिए की मेरा क्या होगा? इन्होंने तो बोला हैं न 12 साल की बात है. लालू जी और राबड़ी जी को सब पता होगा. ये लोग नाटक कर रहें है कि निकाल दिया सामाजिक न्याय कर दिया, पर हमारा न्याय कहां है? अब हमें नहीं उन्हें जवाब देना होगा, हम तो लड़ ही रहे हैं."

बता दें कि तेजप्रताप यादव की शादी 12 मई 2018 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या से हुई थी. यह शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई थी. हालांकि शादी के छह महीने बाद ही तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या के रिश्ते में खटास आ गई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया. दोनों परिवारों के रिश्ते खराब हो गए और आज तक मामला कोर्ट में चल रहा है. इस बीच तेजप्रताप की गर्लफ्रेंड मामले ने हालात को और गंभीर बना दिया है. 

ये भी पढ़ें: पटना में फायरिंग के 2 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सामने आया LIVE VIDEO, घूम जाएगा दिमाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ तो उनकी गलती...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ तो उनकी गलती...'
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया 'हीरो', क्या खुद सियासत के सुपरस्टार बन पाएंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया 'हीरो', क्या खुद सियासत के सुपरस्टार बन पाएंगे प्रशांत किशोर?

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget