एक्सप्लोरर

'मुझे तो जयचंदों…', भाई वीरेंद्र के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं तेज प्रताप यादव, जानिए क्या कहा

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव का कहना है कि संविधान का सम्मान भाषणों में नहीं, आचरण में दिखना चाहिए. अब देखना है कि बवाल करने वालों पर भी पार्टी उतनी ही सख्ती दिखाएगी या नहीं.

पंचायत सचिव संदीप कुमार और विधायक भाई वीरेंद्र के मामले में अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. तेज प्रताप यादव चाहते हैं कि जैसे उनके (तेज प्रताप) खिलाफ कार्रवाई हुई है वैसे ही भाई वीरेंद्र के खिलाफ भी हो. तेज प्रताप यादव ने बीते सोमवार (28 जुलाई, 2025) को एक्स पर इसको लेकर पोस्ट किया है.

अपने एक्स अकाउंट से तेज प्रताप ने जो पोस्ट किया है उसके साथ एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में भाई वीरेंद्र और पंचायत सचिव संदीप कुमार की फोटो है. भाई वीरेंद्र के हाथ में जूता दिखाया गया है. तस्वीर में पीछे दीवार पर महात्मा गांधी और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो है.

'क्या RJD भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी…'

इसके साथ तेज प्रताप ने लिखा है, "क्या RJD अपने विधायक भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी, जिन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर के आदर्शों के उल्ट SC-ST समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की, जान से मारने की धमकी दी."

'संविधान का सम्मान भाषणों में नहीं, आचरण...'

तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "मुझे तो जयचंदों की साजिश के तहत पार्टी से बाहर कर दिया गया… अब देखना है कि बवाल करने वालों पर भी पार्टी उतनी ही सख्ती दिखाएगी या नहीं. संविधान का सम्मान भाषणों में नहीं, आचरण में दिखना चाहिए."

बता दें कि इस पूरे विवाद में पंचायत सचिव संदीप कुमार ने विधायक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उधर भाई वीरेंद्र ने कहा है कि वे डरने वाले नहीं हैं. वे जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं. कर्मचारी हो या पदाधिकारी वे सभी जगह जनता के काम के लिए ही फोन करते हैं. 

यह भी पढ़ें- भाई वीरेंद्र वायरल ऑडियो मामला: RJD MLA के खिलाफ में 'सचिव जी' के गांव के लोग, पिता ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget