एक्सप्लोरर

बिहार में हो सकते हैं दो डिप्टी सीएम, बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी का नाम लगभग तय

तारकिशोर प्रसाद कटिहार से विधायक चुन कर आए हैं. वहीं रेणु देवी ने बेतिया से चौथी बार विधायक का चुनाव जीता है. दोनों को इस पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

पटना: बिहार में दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, तारकिशोर प्रसाद के साथ-साथ रेणु देवी को इस पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है. तारकिशोर प्रसाद को बीजेपी विधानमंडल का नेता चुना गया है. वे कटिहार से विधायक चुन कर आए हैं. वहीं रेणु देवी चौथी बार बेतिया से विधायक चुनी गई हैं. ये दोनों बीजेपी के नेता हैं.

सुशील मोदी ने तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को दी बधाई

तारकिशोर प्रसाद को विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद सुशील मोदी ने उन्हें बधाई दी. सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, “तारकिशोरजी को भाजपा विधानमंडल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर कोटिशः बधाई.” इसके साथ ही उन्होंने कहा, “नोनिया समाज से आने वाली बेतिया से चौथी बार विधायक श्रीमति रेणु देवी के भाजपा विधान मण्डल दल के उप नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर हार्दिक बधाई!”

कल साढ़े चार बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

कल सोमवार को शाम साढ़े चार बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे. आज एनडीए की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद वो राज्यपाल से मिलने पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया.

छोटा होगा मंत्रिमंडल का आकार 

कल शपथ ग्रहण में मंत्रिमंडल का आकार छोटा होगा. बाद में नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार करेंगे. अभी तक ये फाइनल नहीं हो पाया है कि इसमें कौन-कौन शामिल होंगे. हालांकि सूत्रों के मुताबिक, कुछ नेताओं का मंत्री बनना तय माना जा रहा है.सूत्रों की माने तो मंगल पांडेय का इस बार भी मंत्री बनना तय है क्योंकि उनकी गिनती बिहार में पार्टी के वरीय नेताओं में होती है. मंगल पांडेय विधान परिषद के सदस्य है और नीतीश कुमार के भी वो काफी करीबी बताए जाते हैं, ऐसे में उनका इस बार भी नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनना तय है.

दूसरा नाम प्रेम कुमार का आ रहा है. बीजेपी के नेता और गया से आठवीं बार विधायक चुने गए प्रेम कुमार पिछली सरकार में कृषि मंत्री थे और सूत्रों की माने तो इस बार भी उनका मंत्री बनना तय है. तीसरा नाम नंदकिशोर यादव का है जो सातवीं बार पटना साहिब से विधायक चुने गए हैं और पिछली सरकार में ये पथ निर्माण मंत्री थे. बीजेपी में नंद किशोर यादव एक कद्दावर नेता के रुप में जाने जाते हैं.

बिहार: CM नीतीश ने कहा- नहीं बनना चाहता था मुख्यमंत्री, BJP नेताओं के आग्रह पर स्वीकार किया पद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget