एक्सप्लोरर

Land for Job Scam: 'लालू परिवार पर ED की कार्रवाई से नीतीश की पार्टी को होगा फायदा', सुशील कुमार मोदी ने किया खुलासा

Sushil Kumar Modi Statement: सुशील कुमार मोदी रेलवे की नौकरी के बदले जमीन मामले को लेकर लालू परिवार पर निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने बुधवार को कहा कि रेलवे की नौकरी के बदले जमीन मामले (Land for Job Scam) में सम्पत्ति जब्त करने की प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि आखिर वे लगभग 100 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक कैसे बने? इस मामले में चुप्पी साधने के बजाय नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से बिंदुवार जवाब मांगना चाहिए. जेडीयू लालू परिवार पर ईडी और सीबीआई की कार्रवाई का विरोध केवल दिखावे के लिए कर रहा है. इन मामलों में यदि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को जेल जाना पड़ा, तो जेडीयू (JDU) के लिए आरजेडी (RJD) पर कब्जा करना आसान हो जाएगा.

बीजेपी ने जेडीयू पर साधा निशाना

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कालोनी वाला करोड़ों रुपये का बंगला (डी-1088) एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का रजिस्टर्ड आफिस था. तेजस्वी यादव मात्र चार लाख रुपये में इस कंपनी और उसके कार्यालय भवन के मालिक बन गए. इस कंपनी (एबी एक्सपोर्ट) के माध्यम से रेलवे में नौकरी पाने के लिए लिखवाई गई जमीन का मालिकाना हक लालू परिवार के सदस्यों को मिला. की कार्रवाई का विरोध केवल दिखावे के लिए कर रहा है.

'नीतीश कुमार 2025 तक निष्कंटक राज करें'

बीजेपी नेता कहा कि रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी पाने के बदले हृदयानंद चौधरी ने पटना की अपनी 70 लाख की सम्पत्ति राबड़ी देवी और हेमा यादव को गिफ्ट कर दी. क्या यह सही नहीं है? जेडीयू चाहती है कि आरजेडी के प्रथम राजनीतिक परिवार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई हो, ताकि नीतीश कुमार 2025 तक निष्कंटक राज करें. बता दें कि सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित रेलवे नौकरियों के लिए जमीन घोटाले में लालू प्रसाद और उनके परिवार और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कुछ संपत्तियां कुर्क की है. ईडी ने करीब 6 करोड़ 2 लाख रुपये की अनुमानित कीमत वाली दो प्रॉपर्टी को अटैच किया है. इसमें दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और पटना की एक प्रॉपर्टी शामिल है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Caste Enumeration: 'तभी से कुछ राजनीतिक दल…', जाति गणना पर फिर तेजस्वी यादव का आया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
Embed widget