एक्सप्लोरर

कटिहार गोलीकांड पर सुशील मोदी बोले- CM नीतीश लें जिम्मेदारी, मृतकों के परिजनों को दें 10 लाख का मुआवजा

Katihar Police Firing: सुशील कुमार मोदी ने कटिहार गोलीकांड पर कहा कि पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए. दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए.

पटना: कटिहार के बारसोई में अनियमित बिजली को लेकर बुधवार (26 जुलाई) को हुए प्रदर्शन मामले में गोली लगने से दो लोगों की हुई मौत के बाद सियासत तेज हो गई है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने गुरुवार (27 जुलाई) को बयान जारी कर कहा कि कटिहार में बिजली की मांग करने वालों पर गोली चलवा कर दो लोगों की जान लेना और इस बर्बरता को जायज ठहराना शर्मनाक है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पुलिस की गोली से मारे गए लोहों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए. पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और गृह विभाग के मंत्री के नाते नीतीश कुमार को कटिहार गोलीकांड की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

'एनडीए की सरकार में मिलती थी 18 से 20 घंटे बिजली'

महागठबंधन की सरकार पर हमला करते हुए आगे सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार के समय ग्रामीण क्षेत्रों को 18 से 20 घंटे तक बिजली मिलती थी. आज मात्र चार घंटे बिजली मयस्सर होती है, जिससे ग्रामीणों में व्यापक रोष है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपना घाटा कम रखने के लिए खुले बाजार से बिजली नहीं खरीद रही है, जिसकी मार जनता पर पड़ रही है.

कटिहार गोलीकांड पर सियासत तेज

कटिहार में गोली लगने से हुई दो लोगों की मौत और एक शख्स के जख्मी होने पर सियासत खूब हो रही है. एक तरफ बीजेपी सरकार को घेर रही है तो दूसरी ओर सरकार में शामिल ऊर्जा विभाग के मंत्री बिजेंद्र यादव ने बेतुका बयान दिया है. बिजेंद्र यादव ने गुरुवार को कहा कि अगर कोई बदमाशी करेगा तो पुलिस क्या करेगी? लाठीचार्ज और गोली तो चलेगी.

यह भी पढ़ें- BJP नेता ने मणिपुर की घटना के लिए CM बीरेन सिंह को बताया जिम्मेदार, पार्टी से इस्तीफा दिया, JDU ने कहा- 'अब तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
यूपी चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी? उठाया ये बड़ा कदम
यूपी चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी? उठाया ये बड़ा कदम
40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget