एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार के दो बड़े दिग्गज नेता के इशारे पर चंद्रशेखर कर रहे सब कुछ? सुशील मोदी ने नाम लेते हुए कह दी ये बात

Chandrashekhar Controversial Statement: चंद्रशेखर की टिप्पणी पर सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ये बयान बिहार में महागठबंधन के लिए ही साइनाइड साबित होंगे.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने शुक्रवार (15 सितंबर) को बयान जारी करते हुए कहा कि जिस रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर सदियों से राम-भक्त हिंदुओं की आस्था है, उस पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Chandrashekhar) का बार-बार अनर्गल बयान देना विपक्षी गठबंधन के सनातन धर्म विरोधी एजेंडे का हिस्सा है. बीजेपी नेता ने कहा कि हिम्मत है, तो मंत्री किसी दूसरे धर्म ग्रंथ पर टिप्पणी करके देखें.

नीतीश कुमार और लालू यादव पर हमला

सुशील कुमार मोदी ने नाम लेते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad yadav) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इशारे पर जगदानंद (Jagdanand Singh) और चंद्रशेखर ऐसे विद्वेषपूर्ण बयान दे रहे हैं. ये बयान बिहार में महागठबंधन के लिए ही साइनाइड साबित होंगे. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजद का एक नेता तिलक लगाने वालों को 'देशद्रोही' बता रहा है, तो इनका एक मंत्री हिंदी दिवस पर हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण भक्ति काव्य को "पोटेशियम साइनाइड" (विष) बता रहा है.

'मुकदमा दर्ज होना चाहिए, तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए'

सुशील मोदी ने कहा कि संवैधानिक पद बैठे चंद्रशेखर के सार्वजनिक भाषणों की "हेट-स्पीच हिस्ट्री" को देखते हुए उन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए और उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश के 14 लोकप्रिय टीवी एंकरों का बहिष्कार करने का विपक्षी गठबंधन का निर्णय बताता है कि कांग्रेस आज भी आपातकाल की मानसिकता में जी रही है.

बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस, राजद, जदयू, टीएमसी, द्रमुक सहित 26- गैर-भाजपा दल यदि गलती से भी सत्ता में आ गए, तो प्रेस की आजादी खतरे में पड़ जाएगी. यह भी कहा कि बार-बार लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वाले लोग मीडिया के उस वर्ग के प्रति असहिष्णु हैं, जो इनसे असहमत है या इन्हें आईना दिखाता है.

यह भी पढ़ें- Ramcharitmanas Controversy: बिहार के शिक्षा मंत्री पर गजब फायर हुए अश्विनी चौबे, विवादित बयान पर ऐसे दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget