एक्सप्लोरर

Sushil Kumar Modi Death News Highlights: पटना में सुशील कुमार मोदी का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई

Sushil Kumar Modi Death News: बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील कुमार मोदी का कैंसर का इलाज चल रहा था. दिल्ली के एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली. पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी 72 साल के थे.

Key Events
Sushil Kumar Modi passes away LIVE Updates Former Deputy CM of Bihar Sushil Kumar Modi Death News Highlights: पटना में सुशील कुमार मोदी का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई
सुशील कुमार मोदी की अंतिम यात्रा
Source : ABP Live

Background

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और दिग्गज बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का सोमवार (13 मई) को निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली. वो कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन से बिहार में शोक की लहर है. पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी का बिहार की राजनीति में बड़ा कद था. वो छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति में आए थे. 72 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली.

अप्रैल महीने में उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी थी कि उन्हें कैंसर हो गया है. तब सुशील मोदी की तस्वीर सामने आई थी जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था. सुशील मोदी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा था कि वो पिछले छह महीनों से कैंसर से लड़ रहे हैं. 3 अप्रैल को एक पोस्ट में उन्होंने कहा था, "अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है. लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊँगा. प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है. देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित."

सुशील कुमार मोदी का जन्म 05 जनवरी, 1952 को पटना में हुआ था. उनके पिता का नाम मोती लाल मोदी और माता का नाम रतना देवी था. उनके दो बेटे हैं जिनका नाम उत्कर्ष तथागत और अक्षय अमृतांशु है. 1971 में  पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के 5 सदस्यीय कैबिनेट के सदस्य निर्वाचित हुए थे. 1973 से 1977  तक पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के महामंत्री निर्वाचित हुए. लालू प्रसाद यादव इसी छात्र संघ के निर्वाचित अध्यक्ष और रविशंकर प्रसाद संयुक्त सचिव थे.

21:02 PM (IST)  •  14 May 2024

Sushil Kumar Modi Death: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में पटना पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "बहुत दुख की बात है कि हमारे वरिष्ठ नेता और भाजपा के विचार को आगे बढ़ाने वाले सुशील मोदी हमारे बीच नहीं हैं. वो मध्य आयु में हमें छोड़ कर चले गए."

20:48 PM (IST)  •  14 May 2024

Sushil Kumar Modi Death: पटना में सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

पटना में मंगलवार (14 मई) की शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुशील मोदी को अंतिम विदाई दी गई. इस मौके पर पटना गंगा के दीघा घाट पर बीजेपी के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. घाट पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं
नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget