एक्सप्लोरर

सुशील मोदी बोले- बिहार के गठबंधन पर नहीं होगा अरुणाचल का असर

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने 15 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे और 7 सीटों पर जीत हासिल की थी. लेकिन अब इन सात विधायकों में से 6 भाजपा में शामिल हो गए हैं.

पटना: अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के छह विधायकों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराने के बाद बिहार में बीजेपी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है. इसका जिम्मा खुद राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सासंद सुशील कुमार मोदी ने उठा लिया है. मोदी ने कहा है कि बिहार के अंदर बीजेपी-जेडीयू का गठबंधन अटूट है. अरुणाचल में जो हुआ उसका असर बिहार के गठबंधन पर नहीं होगा.

सुशील मोदी ने कहा, ''जेडीयू के लोगों ने कहा है कि अरुणाचल में जो हुआ उसका असर बिहार के गठबंधन पर नहीं होगा, बिहार के अंदर भाजपा-जदयू का गठबंधन अटूट है. पूरे पांच साल नीतीश जी के नेतृत्व में सरकार काम करेगी.''

इससे पहले जदयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा था कि अरुणाचल की घटना से हमारा दल आहत है. अरुणाचल में गठबंधन धर्म के खिलाफ काम हुआ है. लेकिन बिहार में अरुणाचल के दल बदल का कोई असर नहीं होगा. जैसे तीन लोक से न्यारी काशी, वैसे ही बिहार है, कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

मालूम हो कि पिछले साल अप्रैल माह में सम्पन्न हुए अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने 15 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे और 7 सीटों पर जीत हासिल की थी. लेकिन अब इन सात विधायकों में से 6 भाजपा में शामिल हो गए हैं. भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों का नाम तलेम तबोह, जिक्के ताको, हयेंग मंगफी, दोर्जी वांग्डी खर्मा, डोयू सिंयोग्जु और कांगोगताकू है. गौरतलब है कि 60 विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश में 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी.

यह भी पढ़ें-

नीतीश कुमार बोले- नहीं थी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा, बीजेपी अपना सीएम बना सकती है

कोरोना काल में बाहर फंसे बिहारियों की आर्थिक मदद के लिए बिहार ने जीता डिजिटल इंडिया अवार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रही पुलिस', गिरफ्तारी पर पप्पू यादव
'छात्रों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रही पुलिस', गिरफ्तारी पर पप्पू यादव
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान गोलीकांड में बड़ा खुलासा, गोली चलाने का दिया गया था आदेश?
सीवान गोलीकांड में बड़ा खुलासा, गोली चलाने का दिया गया था आदेश?
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget