एक्सप्लोरर

सुशील मोदी का बयान- 'बिहार के लोगों की आदत खराब, पैसा मिलता है तो रख लेते हैं, धन्यवाद भी नहीं देते'

बुधवार को पटना के विद्यापति भवन में 'सेवा-समर्पण अभियान' के तहत आयोजित 'किसान-जवान सम्मान समारोह' में वह शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया.

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने बुधवार को एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में लोगों की आदत है कि पैसा मिल जाता है तो वे चुप हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि जब वह दौरे पर जाते हैं तो उन्हें कोई ऐसा नहीं मिलता जो यह कहे कि उसे पैसा मिला है. अभी बिहार में 77,00,000 लोगों को पैसा मिला है जो एक बड़ी संख्या है पर यहां तो जो नहीं मिलता है उसकी शिकायत की जाती है और जो मिलता है उसको चुपचाप लेकर रख लेते हैं, उसका धन्यवाद भी नहीं देते.

बुधवार को बिहार प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की ओर से पटना के विद्यापति भवन में 'सेवा-समर्पण अभियान' के तहत आयोजित 'किसान-जवान सम्मान समारोह' में वह शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं. छह अक्टूबर तक सेवा और समर्पण पखवाड़ा मनाया जा रहा है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे. उसके बाद सात साल से देश के प्रधानमंत्री होने के नाते देश की सेवा कर रहे हैं. देश के अकेले व्यक्ति हैं जो मुख्यमंत्री भी रहे और प्रधानमंत्री भी हैं. ऐसे व्यक्ति का जन्मदिन पार्टी पखवाड़े के रूप में मना रही है. सरोज रंजन पटेल के नेतृत्व में पूरे बिहार में किसान मोर्चा के कार्यक्रम किए जा रहे हैं, इस बात पर सुशील मोदी ने खुशी भी जताई.

सुशील मोदी ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना

लोगों को संबोधित करते हुए सुशील मोदी ने आगे कहा कि यह किसान मोर्चा का कार्यक्रम है इसलिए मालूम होना चाहिए कि साल 2013-14 में कृषि का बजट था मात्र 22,000 करोड़ का और साल 2021 में यह बजट बढ़कर एक लाख 34 हजार करोड़ हो गया लगभग छह गुना की वृद्धि हुई. अभी तक साढ़े नौ करोड़ किसानों के खाते में एक लाख 57 हजार करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं. कांग्रेस के लोग चुनाव से पहले कर्जा माफ करने की बात कर रहे थे तो वह कितने का कर्जा माफ करते 50,000 करोड़ या 60 हजार करोड़, लेकिन नरेंद्र मोदी ने प्रतिवर्ष किसानों के खाते में 6,000 देने का काम कर दिया. बिहार के अंदर लगभग 77 लाख 58,000 किसानों के खाते में पैसा जा चुका है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सम्राट चौधरी एमएसपी का जिक्र कर रहे थे. 2013-14 में गेहूं का समर्थन मूल्य 14 सौ रुपये था और इस साल केंद्र सरकार ने 2015 रुपये प्रति क्विंटल करने का एलान किया है. कहा कि जो किसान कृषि बिल के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं वो कुछ ही लोग हैं. इस दौरान सुशील कुमार मोदी ने केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी के कामों को लेकर और भी तारीफ की.

यह भी पढ़ें-

तारकिशोर प्रसाद ने CM नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में की गड़बड़ी! परिजनों के नाम करोड़ों का टेंडर, तेजस्वी ने साधा निशाना

भगवान राम के अस्तित्व पर मांझी ने उठाए सवाल तो मचा बवाल, BJP नेता ने पूछा- जीतन 'राक्षस' क्यों नहीं रखा नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget