एक्सप्लोरर

Karnataka Election: सुशील मोदी ने 2024 चुनाव में जीत का रास्ता बताया आसान, कांग्रेस को इतिहास याद दिलाकर दी नसीहत

BJP Reaction: बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर महागठबंधन के नेताओं पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जेडीयू-आरजेडी को ज्यादा खुश होने की आवश्यकता नहीं है.

पटना: कर्नाटक के चुनाव परिणाम (Karnataka Election Result) बाद विपक्ष के निशाने पर मोदी सरकार आ गई है. बिहार में भी महागठबंधन के नेता बीजेपी (BJP) पर जमकर हमला बोल रहे हैं. वहीं, इस बीजेपी सांसद और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस को सफलता मिली है. वहीं, यूपी के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत से अधिकांश निकायों में चुनाव जीत रही है. इन परिणामों से विपक्ष को इतराने की जरूरत नहीं है. 2024 का लोकसभा चुनाव देश के प्रधानमंत्री का चुनाव होगा, जिसमें देश कोई गलती नहीं करेगा और नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को ही तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएगा.

'जेडीयू-आरजेडी को ज्यादा खुश होने की आवश्यकता नहीं है'

कर्नाटक के चुनाव परिणामों का 2024 लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा. 2013 में कर्नाटक और 2018 में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की, लेकिन कुछ माह बाद हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया और बीजेपी इन सभी राज्यों में प्रचंड बहुमत से जीत कर आई. कांग्रेस कर्नाटक में जीत गई लेकिन पंजाब के उप-चुनाव और उत्तर प्रदेश के नगर निकाय में बुरी तरह से हार गई. इसलिए जेडीयू-आरजेडी को ज्यादा खुश होने की आवश्यकता नहीं है.

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत

कर्नाटक में कांग्रेस ने 10 साल बाद अपने दम पर सत्ता में वापसी करते हुए बीजेपी को उसके कब्जे वाले एकमात्र दक्षिणी राज्य से बाहर कर दिया है. शनिवार (13 मई) को जारी किए गए चुनाव नतीजों में कांग्रेस ने 136 सीटों पर जीत हासिल की. बीजेपी 65 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई. इसी के साथ कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए राज्य में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन के रिवाज को कायम रखा है. 

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री को धमकी देने वालों को गिरिराज सिंह का जवाब, बोले- 'आज नहीं तो कल तेरी बारी भी आएगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद
पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद
Bihar News: बिहार राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर एक्शन, 1 महीने में 62 अधिकारियों पर गिरी गाज
बिहार राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर एक्शन, 1 महीने में 62 अधिकारियों पर गिरी गाज
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget