एक्सप्लोरर

सुशील मोदी कांग्रेस पर 'फायर', G20 में पहुंचे CM नीतीश पर दिया बयान, खरगे को क्यों नहीं बुलाया गया? जानिए

G20 Summit 2023 Delhi: सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी के विरोध की सनक में भारत-विरोधी हो गई है. बयान जारी करते हुए पीएम मोदी की तारीफ भी की है.

पटना: दिल्ली में हुए जी20 के सम्मेलन की चर्चा देश-दुनिया में हो रही है. वहीं दूसरी ओर पार्टियों के बीच राजनीति भी जारी है. इस सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को भी आमंत्रित किया गया था और वे गए भी थे. इन सबके बीच कई सवालों को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कांग्रेस को घेरा है. सीएम नीतीश पर भी बयान दिया है.

'कांग्रेस क्यों मुंह फुलाए बैठी रही?'

सुशील कुमार मोदी ने रविवार (10 सितंबर) को बयान जारी करते हुए कहा कि जी-20 सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति के रात्रिभोज में शामिल होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घरेलू राजनीति को परे रखा, लेकिन उनकी सरकार के मंत्री और पार्टी प्रवक्ताओं ने भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता पर ओछे बयान देकर वैश्विक मुद्दों पर अपनी नासमझी और दुर्भावना ही प्रकट की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित न किए जाने पर कहा कि जब देश की सबसे बड़ी और सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी सहित किसी दल के अध्यक्ष को आमंत्रण नहीं था, तब कांग्रेस क्यों मुंह फुलाए बैठी रही?

आगे बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी-विरोध की सनक में भारत-विरोधी हो गई है, इसलिए पार्टी पूर्व अध्यक्ष ने ठीक सम्मेलन के समय विदेश जाकर आयोजन की आलोचना की और उनके अधिकतर मुख्यमंत्रियों ने जी-20 का बहिष्कार किया. वे आमंत्रण के बाद भी रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए ताकि सोनिया गांधी नाराज न हो जाएं.

पीएम मोदी का जताया आभार

भारत मंडपम् में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की प्रतिकृति और मधुबनी पेंटिंग को स्थान देकर बिहार की ब्रांडिंग करने के लिए केंद्र सरकार के प्रति सुशील कुमार मोदी ने आभार प्रकट किया. उन्होंने जी-20 देशों के सफल-सार्थक सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि यूक्रेन-रूस टकराव, पर्यावरण संकट और आतंकवाद की चुनौतियों के बीच अमेरिका, रूस, चीन सहित दुनिया की 20 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहमति बनाना इसकी बड़ी उपलब्धि थी. कांग्रेस इसे पचा नहीं पाई, इसलिए उसने इस सम्मेलन से दूरी बनाकर कर अपनी हताशा प्रकट की.

यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023 के डिनर से लौटने पर नीतीश की दो टूक, कहा- 'सब ठीक है...', CM के जवाब पर चर्चा हुई तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget