एक्सप्लोरर

सुशांत खुदकुशी मामला: बिहार पुलिस जांच करने में सक्षम, न्याय के लिए हमने लगा दी है बाजी- DGP

सुशांत आत्महत्या मामले में बिहार पुलिस के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि बिहार पुलिस जांच करने में सक्षम है. फिर भी अगर सुशांत के पिता चाहें तो सीबीआई जांच की मांग कर सकते हैं.

पटना: सुशांत आत्महत्या मामले में पिता के. के सिंह की ओर से पटना के राजीवनगर थाने में गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद मामले से संबंधित घटनाक्रम पल-पल बदल रहे हैं. बिहार पुलिस की टीम मुम्बई में मामले की जांच कर रही है, ऐसे में नई-नई बातें सामने आ रही है. लेकिन पटना में एफआईआर कैसे दर्ज किया गया इस मुद्दे पर चर्चा थम नहीं रही. ऐसा में जब शुक्रवार को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस सवाल का जवाब देने की जरूरत नहीं हैं. हम इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं, सुशांत को न्याय मिले इसके लिए हमलोग ने बाजी लगा दी है.

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि "पटना पुलिस ने मामले में कैसे FIR दर्ज कर ली, इस सवाल का जवाब देने का मुझे जरूरत नहीं है और वो इसलिए क्योंकि इस मुद्दे को लेकर एक अभियुक्त सुप्रीम कोर्ट में गए हैं, तो जिस मामले पर सुप्रीम कोर्ट विचार कर रहा है, उस मामले पर मेरा बोलना उचित नहीं. हमारी टीम वहां गई हुई है और हमारे सीनियर एसपी लगातार उनके संपर्क में हैं. कल डीसीपी से हमारी टीम की एक अच्छी मुलाकात हुई है और उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया है. मुझे जो सूचना प्राप्त हुई है वो लोग भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे हैं. जैसे ही सुप्रीम कोर्ट कोई आदेश जारी करेगा, उसके बाद जो भी एविडेंस मुंबई पुलिस को मिले हैं वो हमें सुपुर्द कर देंगे."

गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि "बिहार पुलिस ने वहां अशोक, सुशांत के बहन नीतू सिंह, एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, डॉक्टर चौड़ा जो इलाज करते थे, सुशांत के स्वीपर नीरज और महेश सेट्ठी सुशांत के दोस्त से बात की है. पुलिस सुशांत के बैंक भी गई थी और सारे डोकमेंट्स कलेक्ट की है. सुशांत के बहनोई ने गिरफ्तारी को लेकर मुझे कुछ नहीं कहा है. वो हमारे बैच से नहीं, हम उनसे काफी जूनियर हैं और वो हरियाणा कैडर के पदाधिकारी हैं. उन्होंने मुझसे कुछ नहीं कहा है."

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि "अभी तो इंवेशिगेशन शुरुआती दौर में है, चूंकि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट चला गया है, तो इसपर सुप्रीम कोर्ट के आदेश आना बाकी है. अगर सुप्रीम कोर्ट आदेश देता है कि बिहार पुलिस इस केस का अनुसंधान करेगी तो सारे डोकमेंट्स मुम्बई पुलिस हमें सौंप देगी. अभी हम रिया चक्रवर्ती को लोकेट नहीं कर पाए हैं, लेकिन कोशिश जारी है. हम इन्वेस्टिगेशन के भीतर की सब बात नहीं बता सकते लेकिन सुशांत को न्याय मिले इसके लिए हमलोग ने बाजी लगा दी है."

उन्होंने कहा कि "मुंबई पुलिस ने कोई ऐसा दुर्व्यवहार बिहार पुलिस के साथ नहीं किया है. वो वहां के डीसीपी क्राइम से मिलने गए थे. बाहर मीडिया के काफी लोग थे संभवतः मुंबई पुलिस यह चाहती थी कि हमारे लोगों का मीडिया से इंट्रोडक्शन ना हो, इसलिए उनको अपनी गाड़ी में सुरक्षित बैठाकर जहां वो ठहरे हुए थे, वहां ले जाकर छोड़ दिया. वो वीडियो मैंने देखा नहीं है लेकिन हमारे टीम की सीनियर एसपी से बात हुई है और टीम के लोगों ने ये कहा है कि हमारे साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं हुआ है."

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि "यहां धमाका करने के लिए हमलोग बेचैन नहीं है, हमारा दर्द यह है कि सुशांत बिहार का ही नहीं, वो पूरे हिंदुस्तान का बेटा था. सारे देश का इमोशन उसके साथ जुड़ा है और इस मामले को लेकर लोगों की राय है कि इसमे कुछ गड़बड़ ना है तो मैं यहीं चाहता हूं कि सच्चाई सामने आए."

उन्होंने कहा कि "जनता तो तमाम बातें कर रही है पर असल में सुशांत के पिता क्या चाहते हैं ये जरूरी है. अगर उनको बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है, तो वो सीबीआई जांच की मांग कर सकते हैं. इसमें हम कहीं से भी यह मांग नहीं कर सकते क्योंकि हम ये मानते ही नहीं कि इस केस का हम इंवेशिगेशन नहीं कर सकते, हम इसको मजबूती से इंवेस्टिगेट कर सकते हैं. इस काम के लिए यहां से बड़े अधिकारी या महिला पुलिस की एक टीम वहां जरूर जाएगी, कुछ सीनियर आईपीएस अधिकारी जाएंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: मोकामा विधायक अनंत सिंह की रिहाई का काउंटडाउन खत्म, कल आएंगे बाहर, अगले दिन खास यात्रा
मोकामा विधायक अनंत सिंह की रिहाई का काउंटडाउन खत्म, कल आएंगे बाहर, अगले दिन खास यात्रा
JDU छोड़ RLD की ओर बढ़े केसी त्यागी? दिल्ली के मावलंकर हॉल में हो सकता है ऐलान
JDU छोड़ RLD की ओर बढ़े केसी त्यागी? दिल्ली के मावलंकर हॉल में हो सकता है ऐलान
Bihar News: फेक अकाउंट्स से परेशान हुईं रोहिणी आचार्य, अब उठाया यह बड़ा कदम
फेक अकाउंट्स से परेशान हुईं रोहिणी आचार्य, अब उठाया यह बड़ा कदम
Bihar News: बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 10 जिलों में ओलावृष्टि, वज्रपात से 3 की मौत, फसलें बर्बाद
बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 10 जिलों में ओलावृष्टि, वज्रपात से 3 की मौत, फसलें बर्बाद

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mumbai News: फर्जी बाबा अशोक खरात मामले पर AIMIM के वारिस पठान का बड़ा बयान- ‘एपस्टीन नासिक फाइल्स...'
फर्जी बाबा अशोक खरात मामले पर AIMIM के वारिस पठान का बड़ा बयान- ‘एपस्टीन नासिक फाइल्स...'
'...तो हम दिल्ली-मुंबई पर बमबारी कर देंगे', भारत को पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी, क्यों डर रहा इस्लामाबाद
'...तो हम दिल्ली-मुंबई पर बमबारी कर देंगे', भारत को पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी
प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म में मोहनलाल की एंट्री, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म में मोहनलाल की एंट्री, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
मोटे हुए तो कट जाएगी सैलरी... फिटनेस के लिए नया नियम ला सकती है एयर इंडिया, जानें पूरा मामला
मोटे हुए तो कट जाएगी सैलरी... फिटनेस के लिए नया नियम ला सकती है एयर इंडिया, जानें पूरा मामला
COVID And Cancer Risk: जिन लोगों को हुआ था सीवियर कोविड, वे तुरंत करा लें यह टेस्ट, वरना यह कैंसर बना लेगा शरीर में घर
जिन लोगों को हुआ था सीवियर कोविड, वे तुरंत करा लें यह टेस्ट, वरना यह कैंसर बना लेगा शरीर में घर
इंटरनेट नहीं तो भी टेंशन नहीं! ऐसे चेक कर सकते हैं राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, कभी भी हो सकता है जारी
इंटरनेट नहीं तो भी टेंशन नहीं! ऐसे चेक कर सकते हैं राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, कभी भी हो सकता है जारी
Embed widget