एक्सप्लोरर

Supaul News: सुपौल में बदमाशों ने फेरी वाले को किया टारगेट, गोली मारकर की 10 हजार की लूट, हालत नाजुक

Bihar Crime: सुपौल में दिनदहाड़े बदमाशों ने बर्तन व्यापारी कुंदन साह पर गोली चलाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है. गंभीर हालत में पुलिस ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाया.

Supaul News: सुपौल में शनिवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है. जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदना में एक बर्तन व्यापारी को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मार दी और उससे 10 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया. बर्तन व्यापारी की पहचान 40 वर्षीय कुंदन साह के रूप में हुई है. बर्तन व्यापारी पर बदमाशों ने तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक उसके दाएं कंधे में लगी है. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल व्यापारी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. वहीं, घटना की जानकारी जख्मी के परिजनों को दी गई है.

पीड़ित घूम-घूमकर बेचता है बर्तन 

कुंदन साह घूम-घूमकर बर्तन बेचता है और अपने परिवार का भरण-पोषण करता है. घटना के समय गांव-गांव बर्तन बेचने के बाद रघुनाथपुर से वह हटिया लौट रहा था. अचानक, बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया. घटना के बाद से इलाके में भारी दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जदिया थाना क्षेत्र में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. ग्रामीण चंद्रकिशोर मेहता और मुखिया कुंदन साह ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

डायल 112 पर तैनात पुलिस पदाधिकारी राजनंद ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की जांच जारी है और बदमाशों की पहचान के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. वहीं, अस्पताल में मौजूद डॉक्टर बीएन पासवान ने बताया कि गोली कुंदन साह के कंधे में हड्डी के बीच फंसी हुई है और उनकी हालत नाजुक है.

ये भी पढे़ं: Chirag Paswan: क्या है रामविलास पासवान का नेमप्लेट विवाद? मामले में चिराग पासवान ने अधिकारियों को घुमाया फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget