एक्सप्लोरर

Supaul News: मायके से साथ नहीं आई पत्नी तो नाराज था पति, सुपौल में बैंक के कैशियर ने उठाया खौफनाक कदम

Supaul News: मामला सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र के तुलापट्टी वार्ड नंबर एक का है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. युवक बैंक ऑफ बड़ौदा में कैशियर था.

Supaul Crime News: बिहार के सुपौल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स अपनी पत्नी को लाने के लिए बीते गुरुवार (25 अप्रैल) को ससुराल पुहंचा था. हालांकि पत्नी ने साथ आने से मना कर दिया. इस पर पेशे से बैंक कैशियर ने फांसी लगाकर जान दे दी. मामला सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र के तुलापट्टी वार्ड नंबर एक का है.

30 वर्षीय चंदन यादव ने गुरुवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे अपने घर में फांसी लगाई है. उसके चचेरे भाई सुदीप ने बताया कि चंदन की शादी 2020 में महेशपुर गांव की एक लड़की से हुई थी. दो साल का एक बेटा भी है. उसकी पत्नी काजल मायके में थी. उसे लाने के लिए गुरुवार की शाम गया था. काजल ने सुसराल आने से मना कर दिया. इसी को लेकर विवाद में चंदन ने यह कदम उठाया है.

बैंक ऑफ बड़ौदा में कैशियर था चंदन

घर के लोगों ने बताया कि इसके बारे में उन्हें जानकारी तब मिली तब उन्होंने चंदन के कमरे में झांका. इसके बाद घर के लोगों के बीच हड़कंप मच गया. दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह किशनपुर थाने की पुलिस को दी गई. किशनपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने कहा कि युवक बैंक ऑफ बड़ौदा के सीतामढ़ी में कैशियर था. कमरे में फंदे से लटक कर जान दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

सुपौल सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे वे लोग पहुंच गए थे, लेकिन दो घंटे के इंतजार के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा है. स्ट्रेचर आदि गंदा होने पर परिजन भड़क गए. कहने लगे कि यहां स्ट्रेचर की साफ-सफाई के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होने दिया जाएगा. सुपौल सिविल सर्जन डॉ. ललन कुमार ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है. मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- Patna Fire Update: पटना अगलगी मामले में 2 होटल मालिकों पर FIR, 13 लोग अभी भर्ती, सामने आई हादसे की बड़ी लापरवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget