एक्सप्लोरर

Patna Fire Update: पटना अगलगी मामले में 2 होटल मालिकों पर FIR, 13 लोग अभी भर्ती, सामने आई हादसे की बड़ी लापरवाही

Patna Fire Broke Out: पटना डीएम ने जिला अग्निशमन पदाधिकारी को इस घटना की जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. जांच प्रक्रिया के बाद गिरफ्तारी हो सकती है.

Patna Massive Fire Updates: पटना जंक्शन से कुछ ही दूरी पर स्थित एक होटल में गुरुवार (25 अप्रैल) को भीषण आग लगी थी. इस घटना में 6 लोगों की मौत हुई थी जबकि 16 लोगों का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. इस मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है. होटल मालिक के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. हादसे के पीछे की लापरवाही भी सामने आई है.

पटना सदर अंचलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कोतवाली थाने को एफआईआर के लिए आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने होटल मालिक के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं. पाल होटल के साथ उसके बगल में स्थित अमृत होटल पर भी एफआईआर दर्ज कराई गई है. अंचलाधिकारी का कहना है कि बहुमंजिल होटलों में आने-जाने का एक ही रास्ता है जो काफी संकीर्ण पाया गया. होटल के कमरों में 30 से अधिक लोग फंसे थे. बाहर निकलने का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है. यह गंभीर लापरवाही है. भवन निर्माण के नियमों को अनदेखी की गई है और इस बिल्डिंग का व्यवसायिक रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था. सुरक्षा एवं फायर के नियमों की भी अनदेखी की गई है. इस कारण आग लगने के बाद भवन के अंदर लोग फंसे रह गए.

वैकल्पिक रास्ता होता तो बच जाती जान

अंचलाधिकारी का कहना है कि अगर भवन से बाहर निकलने का वैकल्पिक रास्ता होता तो इतने लोग नहीं फंसते. ना तो झुलसते और ना ही उनकी मृत्यु होती. पाल होटल के सबसे निचले तल्ले में जहां से एंट्री होती है वहीं रसोई है. रसोई में ही फ्रीज एवं एएसी के आउटलेट्स लगे हुए हैं. वहीं पास में ही रसोईया खाना बना रहा था. रसोईया की लापरवाही और होटल मालिक की अव्यवस्था के कारण आग लगी है. आग पर तत्काल नियंत्रण नहीं किया गया और न ही होटल में आग बुझाने का कोई प्रबंध था.

अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

पटना सिटी एसपी चंद्रप्रकाश ने शुक्रवार को बताया कि अभी तक अपडेट यही है कि और किसी की मौत नहीं हुई है. कुल छह लोगों की मौत हुई है. 19 लोग पीएमसीएच में भर्ती हुए थे. इनमें से 13 लोग अभी पीएमसीएच में भर्ती हैं. उन्होंने बताया कि कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है. हम लोग जांच प्रक्रिया में लगे हुए हैं. जांच प्रक्रिया के बाद गिरफ्तारी हो सकती है.

जिलाधिकारी ने की घायलों से मुलाकात

इस अगलगी की घटना के बाद गुरुवार की शाम ही पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक पीएमसीएच पहुंचे थे. घायलों से मिले थे. पीएमसीएच के अधीक्षक को निर्देश दिया कि घायलों पर विशेष ध्यान दिया जाए. डीएम ने जिला अग्निशमन पदाधिकारी को पाल होटल में हुए अग्निकांड की जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें- रोहिणी आचार्य की विरोधियों को चुनौती, लालू यादव की फोटो के साथ लिखा- 'उनमें ये स्वीकार करने का साहस नहीं है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget