एक्सप्लोरर

Supaul Students Drowned: सुपौल में बड़ा हादसा, तिलयुगा नदी में डूबने से 3 छात्रों की मौत, छुट्टी के बाद सभी चले गए थे नहाने

Supaul News: पहले एक और फिर बाद में दो छात्रों का शव गोताखोरों की मदद से निकाला गया. तीनों को निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

सुपौल: बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा हुआ है. शहर के निर्मली में शुक्रवार (26 मई) की शाम तीन छात्रों की डूबने से मौत हो गई. स्कूल से छुट्टी होने के बाद तीनों बच्चे रेलवे पुल के नीचे तिलयुगा नदी में नहाने के लिए चले गए थे. तीनों अलग-अलग परिवार के थे. घटना के बाद घर में मातम पसर गया. मृतकों की पहचान निर्मली वार्ड संख्या 11 निवासी विजय कुमार मंडल के 14 वर्षीय पुत्र हर्ष आर्यन, वार्ड-10 निवासी अनिल कुमार साह के 13 वर्षीय पुत्र सेतु कुमार और वार्ड-11 निवासी अशोक स्वर्णकार के 14 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि तीनों छात्र प्राइवेट स्कूल के थे. छुट्टी के बाद जब लौट रहे थे तो तीनों दोस्त तिलयुगा नदी में नहाने के लिए उतर गए. इसी दौरान सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. जोर-जोर से चिल्लाने पर आसपास के लोगों की नजर डूब रहे बच्चों पर पड़ी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी आसपास के लोगों को आवाज लगाकर वहां बुलाया. मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद लोगों ने निर्मली थाने को घटना की सूचना दी.

Supaul Students Drowned: सुपौल में बड़ा हादसा, तिलयुगा नदी में डूबने से 3 छात्रों की मौत, छुट्टी के बाद सभी चले गए थे नहाने

गोताखोरों की टीम ने निकाले तीनों के शव

सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष पंकज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. इसी बीच स्थानीय गोताखोरों की टीम बुलाई गई. स्थानीय गोताखोर की मदद से पहले एक बच्चे का शव मिला. इसके कुछ देर बाद बाकी दोनों बच्चों का भी शव मिल गया. तीनों छात्रों को स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. शिवशंकर विद्यार्थी ने सभी बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

Supaul Students Drowned: सुपौल में बड़ा हादसा, तिलयुगा नदी में डूबने से 3 छात्रों की मौत, छुट्टी के बाद सभी चले गए थे नहाने

निर्मली अनुमंडल अस्पताल में थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एसआई वशिष्ठ मुनि राय सहित भारी संख्या में पुलिस भी पहुंची. यहां मौत की पुष्टि के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि नदी में डूबने से तीनों बच्चों की मौत हुई है. पुलिस कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: होमवर्क बनाकर स्कूल नहीं आया था बच्चा, शिक्षक ने छत से छात्र को फेंका, थाने पहुंचा मामला, आरोपित गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget