एक्सप्लोरर

Suheli Mehta Resigned: JDU से इस्तीफा देते ही सुहेली मेहता ने बताई अंदर की बात, किस पार्टी में जाएंगी? दिया ये जवाब

JDU Suheli Mehta News: सुहेली मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात कही है. कहा कि जेडीयू में महिलाओं का मान-सम्मान, स्वाभिमान सुरक्षित नहीं है इसलिए वह पार्टी में नहीं रह सकती हैं.

पटना: जेडीयू (JDU) की पूर्व प्रवक्ता सुहेली मेहता (Suheli Mehta) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी छोड़ते ही सुहेली मेहता ने जमकर अपनी भड़ास निकाली है. साथ ही उन्होंने पार्टी के अंदर की चौंकाने वाली बात भी बताई है. सोमवार (8 मई) की देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुहेली मेहता ने गंभीर आरोप तो लगाए ही, साथ ही सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर भी जमकर हमला बोला.

शर्तों के साथ कराई जाती है राजनीति: सुहेली मेहता

सुहेली मेहता ने कहा कि जेडीयू जैसी पार्टी में वह नहीं रह सकती हैं जहां महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है. कहा कि शर्तों के साथ राजनीति करने के लिए कहा जाता है. जेडीयू में महिलाओं का मान-सम्मान, स्वाभिमान सुरक्षित नहीं है इसलिए वह पार्टी में नहीं रह सकती हैं.

शराबबंदी कानून की खोली पोल

प्रेस को संबोधित करते हुए आगे सुहेली मेहता ने बिहार में लागू शराबबंदी की पोल खोल दी. कहा कि शराब माफिया को सरकार का संरक्षण मिलता है. गरीबों को शराबबंदी कानून के तहत जेल भेजा जा रहा है. गरीबों का शोषण किया जा रहा है. सुहेली मेहता ने कहा कि जिस जंगलराज के खिलाफ में नीतीश लड़ाई लड़े सरकार बनाने के लिए वो उसी आरजेडी के साथ जाकर मिल गए. जनता की उम्मीदों पर नीतीश कुमार खरे नहीं उतरे. कार्यकर्ताओं में नाराजगी है.

सुहेली मेहता ने कहा- महिलाएं डरी हुई हैं

सुहेली मेहता इतने पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार की यूएसपी थी अपराध पर नियंत्रण करना, लेकिन जेल कानून में बदलाव कर जेल से कैदियों को रिहा किया जा रहा है. आनंद मोहन की रिहाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाएं डरी हुई हैं कि फिर से जंगलराज तो नहीं आ जाएगा?

'नीतीश सरकार ठग रही है'

सुहेली ने कहा कि शिक्षकों को बेइज्जत, अपमानित किया जा रहा है. शिक्षक नियुक्ति की नई नियमावली लाकर शिक्षकों की नियुक्ति फंसा दी गई. बिहार की जनता को नीतीश सरकार ठग रही है. इस सवाल पर कि आने वाले समय में किस पार्टी में जाएंगी? इसके जवाब में सुहेली मेहता ने कहा कि अभी उन्होंने निर्णय नहीं लिया है. वह सोचकर बताएंगी.

यह भी पढ़ें- Anand Mohan Singh: घर में आई बहू तो पूरे परिवार के साथ घूमने कहां पहुंचे आनंद मोहन? सामने आई लेटेस्ट तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget