एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुहेली मेहता BJP में हुईं शामिल, सीएम नीतीश से सम्राट चौधरी ने पूछा- क्या अब शिवसेना सांप्रदायिक है?

Lok Sabha Election 2024: सीएम नीतीश कुमार की विपक्षी एकता को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर हैं. वहीं, इस मुद्दे को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को घेरा.

पटना: जेडीयू (JDU) से इस्तीफा के बाद सुहेली मेहता (Suheli Mehta) आज गुरुवार (11 मई) को बीजेपी (BJP) जॉइन कर ली. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने उन्हें सदस्यता दिलाई. इस मौके पर बीजेपी के कई दिग्गज मौजूद रहे. वहीं, इस दौरान सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार की विपक्षी एकता मुहिम पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज कल चाय-नाश्ते के लिए पूरे देश में घूम रहे हैं. इससे कोई परेशानी है लेकिन उनसे बिहार तो संभल नहीं रहा है. वहीं, शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) से मुलाकात पर सीएम नीतीश से उन्होंने सवाल किया कि क्या अब शिवसेना (Shiv Sena) सांप्रदायिक है?

नीतीश कुमार के साथ एक युवराज घूम रहे हैं- सम्राट चौधरी 

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जिन-जिन घर पर जा रहे हैं वो राजा वाली पार्टी में जा रहे हैं. नीतीश कुमार के साथ एक युवराज घूम रहे हैं, वो वही घर देख रहे हैं जहां लोकतंत्र नहीं है. बिहार आकर नीतीश कुमार को बताना पड़ेगा कि बिहारियों को पीटाने वाली पार्टी शिवसेना के नेता से मिलने के लिए बिहार के नेता जा रहे हैं. वहीं, आगे उन्होंने जेडीयू पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी छोड़कर सभी पार्टियों में एक राजा होता है और बाकी सभी गुलाम होते हैं.

जेडीयू में सुहेली मेहता चल रही थी नाराज

बता दें कि सोमवार (8 मई) को जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुहेली मेहता ने कई गंभीर आरोप लगाए थे. पार्टी के अंदर की पोल खोली थी. सुहेली मेहता ने कहा था कि जेडीयू जैसी पार्टी में वह नहीं रह सकती हैं जहां महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है. यह भी कहा था कि शर्तों के साथ राजनीति करने के लिए कहा जाता है. जेडीयू में महिलाओं का मान-सम्मान, स्वाभिमान सुरक्षित नहीं है इसलिए वह पार्टी में नहीं रह सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar: 'दोषी हूं तो गोली से उड़ा दो...', बाहर आते ही पॉलिटिकल हुए आनंद मोहन! मंच से क्यों लिया इन दो नेताओं का नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget