एक्सप्लोरर

Sudhakar Singh ने बताया RJD कब करेगी उनपर कार्रवाई, उपेंद्र कुशवाहा को कहा मुखौटा, नीतीश पर भी हमला

Bihar Politics: रविवार को आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा का घेराव किया. कहा कुशवाहा मुखौटा हैं. बार बार कार्रवाई करने की बात करते. मैं उनको जवाब देना जरूरी नहीं समझता.

पटना: आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी और नीतीश कुमार दोनों एक ही है. आज भी नीतीश कुमार एनडीए के एजेंडा पर काम कर रहे. तेजस्वी ने उनके खिलाफ कुछ नहीं बोला है बल्कि नीतीश कुमार को बताया है. उपेंद्र कुशवाहा को मुखौटा बताते हुए कहा कि हम इन मुखौटों को जवाब नहीं देते. जो प्रवक्ता के रूप में काम करते हैं वह मुखौटा हैं. कहा कि आरजेडी मुझपर क्या और किस डेट में कार्रवाई करेगी ये जवाब मुखौटा को देना जरूरी नहीं समझते. ये पार्टी का अंदरूनी मामला है.

महागठबंधन के नेताओं की नाराजगी पर बोले सुधाकर

सुधाकर सिंह से पूछा गया कि महागठबंधन दल के सभी  नेता उनसे नाराज हैं. मांझी से लेकर तेजस्वी तक सभी उनके खिलाफ ही बयान दे रहे हैं. इस पर सुधाकर सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव ने क्या कहा है वह हमें याद है. उन्होंने कहा है कि जो एनडीए के एजेंडा पर काम करेगा वह बीजेपी का समर्थक माना जाएगा. तो एनडीए का एजेंडा क्या है कि कृषि कानून नहीं होना चाहिए? मिनिमम सपोर्ट पर खरीदारी नहीं होनी चाहिए. यह उन का एजेंडा है. मोदी का एजेंडा है. इसके लिए पूरे देश में तमाम पार्टियां और किसान संगठन ने आंदोलन किया. 

नीतीश पर हमला

आगे सुधाकर सिंह ने कहा  कि 13 महीना तक 700 लोगों की शहादत के बदौलत वह कानून निरस्त हुआ, लेकिन बिहार में 2006 में जो कानून निरस्त हुआ था उसको आज तक नीतीश कुमार ने लागू नहीं किया तो एनडीए के एजेंडा पर कौन चल कर रहा है. उनके एजेंडा पर नीतीश कुमार चल रहे हैं .भारतीय जनता पार्टी के एजेंडा पर नीतीश कुमार काम कर रहे हैं. इस संदर्भ में तेजस्वी जी का बयान था.

आरजेडी कभी भी करे कार्रवाई ये अंदरूनी मामला

सुधाकर सिंह ने जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर कहा कि मेरा सवाल सत्ता पर बैठे शीर्ष व्यक्ति से है कि  बिहार में  मंडी कानून लागू होगा कि नहीं होगा. बिहार में फर्टिलाइजर सही समय पर मिलेगा की नहीं , बिहार में धान गेहूं खरीद के लिए मल्टीपल एजेंसियों की भागीदारी होगी कि नहीं. इन सब सवालों का जवाब नीतीश कुमार खुद दें या अपने प्रवक्ताओं से बुलवाएं.

आगे कहा कि अब कार्रवाई जैसे शब्द यह तो जन आंदोलन की भाषा है. सड़क पर लोग नारा लगाते रहते हैं इस्तीफा दो इन सब का मैं क्या जवाब दूं. कहा कि मैं इन मुखौटा को क्या जवाब दूं. उनको कोई डेट भी पता है क्या? किस तारीख में हम पर कार्रवाई होगी. यह हमारे पार्टी का अंदरूनी मामला है. उसमें हमारे पार्टी के शीर्ष नेता इस पर विचार करेंगे. यह मिल बैठकर हम लोग बात कर लेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: जमुई में बीच सड़क पर अपराधियों ने युवक के सिर में मारी गोली, ताबड़तोड़ 4 गोलियां लगने से मौके पर मौत

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget