एक्सप्लोरर

बिहार में छात्रों का बवालः गया में खाली बोगी में लगाई आग, समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड को भी किया जाम, कई ट्रेनें हुईं प्रभावित

गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने कहा कि हमने डिप्लॉयमेंट किया था. शरारती तत्वों ने आग लगाई है. रेलवे बोर्ड ने कमेटी का गठन किया है. कानून को अपने हाथ में लेंगे तो फिर कार्रवाई होगी.

गया/समस्तीपुरः आरआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट (RRB NTPC Result 2022) में धांधली के आरोप में लगाकर बिहार के अलग-अलग जिलों में छात्रों का विरोध जारी है. बुधवार की सुबह छात्रों ने कई रूटों पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया. समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर सैकड़ों की संख्या में जुटे छात्रों ने दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया और ट्रैक जाम किया. वहीं गया में जंक्शन के आउटर सिग्नल पर खड़ी एमटी ट्रेन के कोच में आग लगा दी गई.

गया के एसएसपी ने क्या कहा?

गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने कहा कि हमने पहले भी डिप्लॉयमेंट किया था. शरारती तत्वों ने ट्रेन में आग लगाई है. रेलवे बोर्ड ने कमेटी का गठन किया है. हम अपील करना चाहेंगे कि छात्र उत्तेजित ना हों. हमलोग भी उन्हीं की मदद के लिए हैं. हमलोग मदद भी कर रहे हैं, लेकिन कानून को अपने हाथ में लेंगे तो फिर उसके तहत कार्रवाई होगी. छात्रों से बात करने की कोशिश की गई थी लेकिन वो इच्छुक नहीं थे.

यह भी पढ़ें- RRB NTPC Students Protests: प्रदर्शन के दौरान जहानाबाद की अनोखी तस्वीर, हाथ में तिरंगा लेकर ट्रैक पर गाया राष्ट्रगान, VIDEO

अलग-अलग स्टेशन पर रोकी गईं ट्रेनें

वहीं, समस्तीपुर में रेलवे ट्रैक जाम रहने की वजह से अप और डाउन लाइन पर लगभग तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा. इसके कारण वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, टाटा छपरा एक्सप्रेस, बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस, गरीब रथ सहित कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं. वहीं रेलवे ट्रैक जाम की सूचना पर समस्तीपुर के एडीआरएम जफर आजम, असिस्टेंट कमांडेंट, आरपीएफ के वरीय अधिकारियों सहित एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार, एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय, बीडीओ प्रफुल्ल चंद्र प्रकाश, सीओ राजीव रंजन आदि मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाया.

बिहार में छात्रों का बवालः गया में खाली बोगी में लगाई आग, समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड को भी किया जाम, कई ट्रेनें हुईं प्रभावित

प्रदर्शन कर रहे छात्र ग्रुप डी के सिलेबस में बदलाव कर सीबीटी 1 और सीबीटी 2 लेने के आदेश को वापस लेने की मांग कर रहे थे. छात्रों के शांत होने के बाद 11 बजकर 28 मिनट पर वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन को एक नंबर प्लेटफॉर्म पर लाया गया. ट्रेन आने के बाद छात्रों ने उसे लगभग 30 मिनट रोककर हंगामा किया. तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाद परिचालन शुरू कराया गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Big Breaking: RRB NTPC के रिजल्ट के बाद आंदोलनकारी छात्रों के आगे झुकी रेलवे! बात करने के लिए तैयार, रखी शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget