एक्सप्लोरर

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट ने विशिष्ट शिक्षकों को दी बड़ी राहत, राज्यकर्मियोंं का महंगाई भत्ता भी बढ़ा, कुल 44 एजेंडों पर लगी मुहर 

Nitish Cabinet Meeting: कैबिनेट की बैठक के बाद विशिष्ट शिक्षक के लिए राहत भरी खबर आई है. वहीं बिहार में ढाई हजार और आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने की मंजूरी मिली है.

CM Nitish Kumar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में राज्य मंत्री परिषद की बैठक सम्पन्न हो गई है. कैबिनेट की बैठक में कुल 44 एजेंडों पर मुहर लगी है. कैबिनेट की बैठक के बाद विशिष्ट शिक्षक के लिए राहत भरी खबर आई है. वहीं प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 459 अतिरिक्त पदों के सृजन की मंजूरी भी कैबिनेट से मिली है. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है. 

नीतीश कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले

कैबिनेट में फैसला लिया गया कि विद्यालय विशिष्ट शिक्षक अब 3 के बजाय 5 सक्षमता परीक्षा देंगे. सक्षमता परीक्षा में पास शिक्षक का ट्रांसफर नहीं होगा और उनके वेतन भी विशिष्ट शिक्षक वेतन ही मिलेगा, जो पहले नहीं था. पहले सक्षमता परीक्षा शिक्षकों को ट्रांसफर करके राज्यकर्मी शिक्षक का वेतन देने का प्रावधान था. वहीं जिन शिक्षकों की शिकायत अभिभावक करेंगे तो उन शिक्षक को स्पष्टीकरण देना होगा. उसके बाद विभाग जांच करेगा. जांच में अगर दोषी पाए जाते हैं तो अल्टीमेटम दिया जाएगा. इस तरह के प्रावधान भी लाए गए हैं.

इसके अलावा राज्य सरकार के कई विभागों, निगम एवं राज्य कर्मियों को पांचवें और छठे केंद्रीय वेतनमान के तहत वेतन और पेंशन मिल रहे हैं. अब राज्य सरकार के वित्त विभाग ने राज्यकर्मियों वेतन भोगी और पेंशन भोगियों को भी बड़ी राहत दी है. अब पांचवें केंद्रीय वेतनमान में वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवक पेंशन भोगियों एवं पारिवारिक पेंशन भोगियों को 1 जुलाई 2024 के प्रभाव से 243 प्रतिशत से बढ़कर 255 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की स्वीकृति मिली है. महंगाई भत्ता 12% बढ़ाया गया है.

वहीं छठे वेतनमान के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले सरकारी सेवक पेंशन भोगियों और पारिवारिक पेंशन भोगियों को 1 जुलाई 2024 के प्रभाव से 239 प्रतिशत के स्थान पर 246 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की स्वीकृति आज कैबिनेट में मिली है, जो 7% बढ़ाया गया है.

कल्याण विभाग में 459 अतिरिक्त पदों का सृजन

अब समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 459 अतिरिक्त पदों का सृजन करने की मंजूरी कैबिनेट से मिली है. वहीं बिहार में ढाई हजार आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे. प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 12 लख रुपये की कैबिनेट से मंजूरी मिली है. कुल 300 करोड़ रुपये की योजना पास हुई है, इसके लिए नाबार्ड से 255 करोड़ रुपये दिया जाएगा, जबकि 45 करोड़ रुपये राज्य सरकार वहन करेगी. इसकी स्वीकृति आज कैबिनेट में मिली है. वहीं न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी जमुई के राजकमल को गंभीर कदाचार के आरोप में सेवा से विमुक्त किए जाने की स्वीकृति आज कैबिनेट में मिली है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Protest: पटना में बड़ा सियासी हंगामा, लाठी डंडे लेकर पहुंचे बीजेपी-कांगेस नेता, ऐन मौके पर पुलिस ने मोर्चा संभाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget