एक्सप्लोरर

Bihar Protest: पटना में बड़ा सियासी हंगामा, लाठी डंडे लेकर पहुंचे बीजेपी-कांगेस नेता, ऐन मौके पर पुलिस ने मोर्चा संभाला

Bihar News: कांग्रेस दफ्तर सदाकत आश्रम के पास BJP कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने पहुंचे थे. ये लोग राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. तभी वहां पर कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता भी जुट गए.

BJP Congress Leaders Protest In Patna: बिहार की राजधानी पटना में उस समय बड़ा हंगामा मच गया, जब गुरुवार को धरना प्रदर्शन कर रही बीजेपी और कांग्रेस नेता आमने-सामने आ गए. दोनों पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हाथों में लाठी डंडे भी थे, जो एक दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार थे. हालांकि इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस ऐन मौके पर पहुंच गई और दोनों तरफ के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. 

राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे बीजेपी कार्यकर्ता

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस दफ्तर सदाकत आश्रम के पास आज बीजेपी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने पहुंचे थे. ये लोग राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. दरअसल राहुल गांधी पर आरोप लगा है कि उन्होंने संसद में आज गरुवार को BJP सांसद के साथ धक्का मुक्की की. इसी के विरोध में BJP कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने पहुंचे थे. बीजेपी कार्यकर्ताओं के हाथ में लाठी डंडे भी थे. तभी वहां पर कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता भी जुट गए. उनके हाथों में भी लाठी डंडे थे. अमित शाह ने आंबेडकर पर जो टिप्पणी की उसको लेकर कांग्रेसी नेता भी नारेबाजी करने लगे. उसके बाद माहौल गर्म हो गया और बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, इसके बाद पुलिस ने पहुंच कर बीच बचाव किया. 

बीजेपी और कांग्रेस के नेता लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने

बताया जाता है कि प्रदर्शन के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के नेता उग्र हो गए थे और एक-दूसरे को ललकारने लगे, जिसके बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच लाठी भी चली. हिंसा को रोकने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. पटना पुलिस ने कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं को काफी मशक्कत के बाद कंट्रोल में किया. इस दौरान दीघा-गांधी मैदान मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया. सदाकत आश्रम के पास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

ये भी पढ़ेंः Bihar Business Connect 2024: 'अब बिजनेस मैन बिहार में इन्वेस्टमेंट के लिए तैयार हैं', बोले नीतीश मिश्रा- बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget