एक्सप्लोरर

Madhepura Murder Case: मधेपुरा ट्रिपल मर्डर कांड का एसपी ने किया खुलासा, बड़े भाई ने ही रची थी खौफनाक साजिश

Bihar Crime: एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मधेपुरा ट्रिपल मर्डर कांड को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया. इस मामले में दो शूटर, एक महिला समेत 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मधेपुरा: जिले में रविवार को ट्रिपल मर्डर (Madhepura Murder) की घटना हुई थी. इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. एसपी राजेश कुमार ने गुरुवार को इस मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जमीन विवाद में बड़े भाई ने ही छोटे भाई को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी. इस हत्याकांड में शामिल दो शूटर, एक महिला समेत 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस घटना में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. घटना के पीछे सूर्यनारायण साह और उनके बड़े भाई रामनारायण साह से चल रहा जमीन विवाद बताया जा रहा है.

पुलिस ने तीन टीमों का किया था गठन

इस मामले को लेकर मधेपुरा के एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोसी क्षेत्र के डीआईजी शिवदीप वामनराव लांडे के समक्ष एसपी राजेश कुमार ने बताया कि इस घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मधेपुरा की पुलिस के नेतृत्व में इस कांड के उद्भेदन और घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु तीन टीमों का गठन किया गया. इनको एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वॉड के साथ समन्वय बनाकर घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्यों का संग्रहण करना था. तीनों टीमों ने संयुक्त रूप से 60 घंटो तक दिन-रात मेहनत कर घटना का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया. इस घटना में संलिप्त 9 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है.

आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस

एसपी ने कहा कि इस घटना में संलिप्त बदमाश अमरेंद्र साह (सुपारी किलर) तथा निरंजन साह पेशेवर अपराधकर्मी हैं. इनके विरुद्ध पूर्व से ही अन्य थानों में कई जघन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार अन्य लोगों का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. गिरफ्तार अपराधियों में अमरेंद्र साह, रामनारायण साह, निरंजन साह, अभिषेक कुमार, बबलू साह, अमरजीत कुमार, चंदन देवी, विनोद कुमार और नीरज कुमार शामिल है. पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त दो कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल भी बरामद किया है.

ये भी पढ़ें: Lalu Yadav: 'हम लोग कोई...', I.N.D.I.A की बैठक में लालू और नीतीश की नाराजगी वाली बात पर RJD सुप्रीमो का आया रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget