एक्सप्लोरर

एसपी ने सीनियर इंस्पेक्टर को दी गाली तो मचा बवाल, BPA ने मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करने की कही बात

बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि एसोसिएशन पुलिस मुख्यालय से मांग करती है कि एसपी दीपक वर्णवाल पर आईपीसी की धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाए.

पटना: बिहार पुलिस (Bihar Police) के सीनियर अधिकारी हमेशा जूनियर कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को व्यवहारकुशला का पाठ पढ़ाते दिखते हैं. ड्यूटी के दौरान कैसे पेश आना है, अक्सर ये सिखाया जाता है. लेकिन जब 'ज्ञान' देने वाले ही उसका पालन न करें तो बवाल मचना तय है. ऐसा ही एक मामला बिहार पुलिस के स्पेशल ब्रांच में सामने आया है, जहां एसपी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से नाराज सीनियर इंस्पेक्टर ने बिहार पुलिस एसोसिएशन (BPA) को पत्र लिखकर शिकायत की है.

 मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे शिकायत

पत्र मिलने के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह (Mrityunjay Singh) एक्शन मोड में आ गए हैं और मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) के हस्तक्षेप की मांग कर दी है. मामला शुक्रवार का है. दरअसल, बिहार पुलिस के स्पेशल ब्रांच में एसपी(ए) के पद पर तैनात अधिकारी दीपक वर्णवाल स्पेशल पर आरोप लगा है कि उन्होंने किसी कार्यवश दफ्तर पहुंचे सीनियर इंस्पेक्टर अजय सिंह के साथ गाली-गलौज की है. वहीं, उनके साथ अमर्यादित तरीके से व्यवहार किया.

अनुशासन का पालन करना अनिवार्य

SP के व्यवहार से परेशान होकर सीनियर इंस्पेक्टर अजय सिंह ने अपने एसोसिएशन को पत्र लिखा और उनके सामने पूरी बात रखी. इस घटना की निंदा करते हुए एसोसिएशन अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि स्पेशल ब्रांच के सीनियर इंस्पेक्टर अजय सिंह को एसपी दीपक वर्णवाल ने फ़ाइल देखने के दौरान गालियां दीं. पुलिस विभाग के अनुशासित विभाग है, यहां सभी अनुशासन का पालन करते हैं. 

उन्होंने कहा कि इस तरह के अपशब्द का प्रयोग विभाग में नहीं हुआ है. अंग्रेज के शासनकाल में भी कोई ऐसा नहीं करता था. बिहार पुलिस एसोसिएशन पुलिस मुख्यालय से मांग करती है कि एसपी दीपक वर्णवाल पर आईपीसी की धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाए. एसोसिएशन का शिष्टमंडल सोमवार को मुख्यालय में अधिकारियों से मुलाकात करेगा. कार्रवाई के लिए लिखित आवेदन देगा. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी मामले की जानकारी देगा और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करेगा.

यह भी पढ़ें -

तेजप्रताप यादव का आरोप- पिता लालू यादव को दिल्ली में ‘बंधक’ बनाकर रखा गया, पटना नहीं आने दिया जा रहा

LJP Symbol Freeze: चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस को चुनाव आयोग से लगा झटका, चुनाव चिह्न किया फ्रीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget