एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: शराबी बेटे ने की मां की गोली मारकर हत्या, मौत के बाद हुआ फरार

Son Kills His Mother: प्रॉपर्टी को लेकर मां बेटे के बीच विवाद चल रहा था. शराब के नशे में बेटे ने मां को गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

कैमूर: जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के आथन गांव में सोमवार की देर रात एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मौत (Woman Murder) के घाट उतार दिया. बेटे ने शराब के नशे में गोली मारकर मां की हत्या (Bihar Crime) कर दी है. मामला अधौरा थाना के आथन गांव का है. मां को मारने के बाद बेटा घर से फरार हो गया. वहीं गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण घर की तरफ भागे. महिला को मृत देखकर पुलिस को मामले की सूचना दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई.

घर के बंटवारे को लेकर था विवाद

मृतक महिला के बड़े बेटे श्याम बिहारी सिंह ने बताया कि वह सदर अस्पताल भभुआ मां की लाश का पोस्टमार्टम कराने आए हैं. उनके भाई ने शराब पीकर मां को गोली मार दी. घर के हिस्से को लेकर विवाद हुआ था. आरोपी अधौरा थाना क्षेत्र के आथन गांव के स्वर्गीय कृष्णा सिंह का दूसरा बेटा नेपाली सिंह है. बताया गया कि शराब के नशे में बेटे ने मां से अनबन की थी. दोनों के बीच पहले से ही प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था. विवाद को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि बेटे ने मां को गोली मार दी. मृतक महिला की पहचान 62 वर्षीय माता सतवा कुंवर के रूप में हुई है. कहा जा रहा कि गोली लगने के दस मिनट बाद महिला की मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी में किशोरी से गैंगरेप का प्रयास, पूजा कर लौट रही थी, दो युवक गिरफ्तार, बाकी फरार

पुलिस कर रही छानबीन

वहीं मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया. अधौरा थाना के एएसआई छोटेलाल टूटू ने बताया कि महिला का बेटे से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. लड़का शराब पीता था. विवाद में ही लड़के ने मां को गोली मार दी जिससे मां की मौत हो गई है. शव को सदर अस्पताल भभुआ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल आरोपी मौके से फरार है और उसकी तलाशी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढे़ं- Jehanabad News: पूजा पंडाल में करंट लगने से युवक की मौत, सजावट कार्य के दौरान हुआ हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget