एक्सप्लोरर

Bihar News: सीवान का युवक कमाने के लिए गया था सूडान, सूडानी ने पूछा- अरबी आती है? नहीं कहने पर मार दी गोली

Siwan News: मामला सूडान का है. मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी बच्चा शाह के पुत्र अरविंद शाह के रूप में हुई है. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सीवान: जिले के एक युवक की सूडान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार युवक से सूडानी ने पूछा अरबी आती है. नहीं आती है बोलने पर उसे गोली मारकर हत्या (Siwan News) कर दी. मृतक के परिजन युवक की सूडान में गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है. मृतक के परजनों ने बताया कि मंगलवार को घटना हुई है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि सूडान वह छह महीने पहले कमाने के लिए गया था. मामला सीवान जिला के दारौंदा थाना क्षेत्र स्थित कौथुवा सारंगपुर गांव का है.

सहकर्मियों ने कॉल कर दी जानकारी

मृत युवक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी बच्चा शाह के पुत्र अरविंद शाह के रूप में हुई है, जो करीब छह माह पहले कमाने के लिए सूडान गया था. मृतक अरविंद साह के भाई प्रदीप साह ने बताया कि उसके भाई के साथ सूडान में काम रहे सहकर्मी ने वीडियो और ऑडियो कॉल पर घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद वीडियो कॉल पर परिजनों को शव की शिनाख्त भी कराई. 

एक साल पहले हुई थी शादी

मृतक अरविंद की पत्नी किरण कुमारी ने बताया कि उनकी शादी के एक साल पहले हुई थी. उसका पति फरवरी महीने में कमाने के लिए विदेश चला गया. तीन महीने की एक बेटी भी है. उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम उसके साथ सूडान में काम रहे सहकर्मी का कॉल आया कि अरविंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इसके बाद उसके सहकर्मियों ने वीडियो कॉल करके अरविंद के शव को दिखाया.

शव को रखने से मना कर रही है कंपनी 

मृतक अरविन्द के भाई प्रदीप ने बताया कि अरविन्द के दोस्तों ने परिजनो को बताया कि सूडानी उसके घर के पास आए और सबको बाहर निकालकर मिट्टी पर लिटा दिए. इसके बाद बारी बारी से सबसे पूछा कि अरबी आती हैं. अरविंद ने ऊंचे आवाज़ में कहा कि अरबी नहीं आती है. इस बात सूडानियों ने उसे गोली मार दी. वहीं, एक स्थानीय व्यक्ति के आने के बाद उन सबकी जान बच गई. अरविंद को लेकर अस्पताल उसके सहकर्मी गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अरविंद के साथ काम कर रहे सहकर्मियों ने ऑडियो भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी. ऑडियो के माध्यम से उसके सहकर्मियों ने ये भी बताया कि कंपनी उसके शव को रखने से मना कर रही है. कंपनी का कहना है कि फ्लाइट बंद है जिसके कारण उसका शव भारत नहीं भेज सकते हैं. सहकर्मियों ऑडियो के माध्यम से परिजनों से पूछा कि क्या शव को यही दफना दें?

जिलाधिकारी से मिलेंगे परिजन

बता दें कि कौथुवा सारंगपुर निवासी बच्चा शाह आंखों से दिव्यांग हैं, उन्हें दिखाई नहीं देता है. उनके दो पुत्र थे, जिसमें एक अरविंद शाह और दूसरा प्रदीप शाह है. अरविंद घर का कमाऊ सदस्य था. वहीं, मृतक के भाई प्रदीप शाह ने फोन पर बातचीत में बताया कि गुरुवार के दिन वे परिवार के साथ सीवान के जिलाधिकारी के कार्यालय जाएंगे और डीएम से भाई के शव को वापस मंगाने के लिए आग्रह करेंगे.

ये भी पढ़ें: Watch: लालू बोले- 2024 में महागठबंधन को आएंगी 300 सीटें, PM मोदी को लेकर ये क्या कह गए RJD सुप्रीमो?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
'दो घंटे में ठीक हो जाएंगे', नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह- पुरानी आदत है
'दो घंटे में ठीक हो जाएंगे', नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह- पुरानी आदत है
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget