एक्सप्लोरर

Siwan News: बिहार के सीवान में 200 रुपये के लिए हत्या, जुआ खेलने के दौरान विवाद हुआ, चाकू मार कर मौत के घाट उतारा

Murder in Siwan Bihar: सीवान के जीरादेई थाना क्षेत्र के जमापुर में यह घटना हुई है. शख्स जमापुर की ही रहने वाला था. चाकू मारने वाला बदमाश पहले भी गोलीबारी कर चुका है.

सीवान: जुआ खेलने के दौरान विवाद में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई. मामला सीवान के जीरादेई थाना क्षेत्र के जमापुर का है. शुक्रवार की देर रात जमापुर में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे. अचानक पैसे को लेकर शुरू हुए विवाद में एक शख्स ने चाकू निकालकर दूसरे युवक पर हमला कर दिया. अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान परमेंद्र चौहान के रूप में की गई. वह जीरादेई के जमापुर का ही रहने वाला था.

इधर, घटना के बाद जुआ खेलने वाले सभी मौके से फरार हो गए. जमापुर के गढ़ी मठिया गांव में हुई इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. जुआ खेलने को लेकर बताया गया कि मृतक परमेंद्र चौहान 200 रुपये जीत चुका था. पैसा जीतने के बाद वह दोस्त से रुपया मांग रहा था. यही बात घटना की वजह बन गई. दोस्त ने रुपये देने में आनाकानी की और विवाद हुआ तो उसने चाकू से ताबड़तोड़ परमेंद्र पर हमला कर दिया.

हमला करने वाला पेशेवर अपराधी

परमेंद्र पर हमला करने वाला शख्स पेशेवर अपराधी बताया जा रहा है. इस घटना को लेकर समाजसेवी श्रीनिवास यादव का कहना है कि एक साल पहले चाकू मारने वाले बदमाश ने रात के समय एक मुर्गा व्यवसायी को गोली मार दी थी. वो उस समय से ही फरार भी चल रहा था.

इस मामले में जीरादेई थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की रात जुआ खेलने में 200 रुपये के लिए हुए विवाद में घटना हुई है. एक बदमाश ने परमेंद्र चौहान को चाकू गोदकर मार डाला. हमला करने वाले शख्स का नाम विकास कुमार है. ये भी उसी गांव का रहने वाला है. पहले भी गोलीबारी कर चुका है. काफी दिनों से उसकी तलाश पुलिस कर रही है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: CM नीतीश फिर बदलेंगे पाला? जीतन राम मांझी बोले- ऐसा हुआ तो वो स्वागत करेंगे, वजह भी बताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget