एक्सप्लोरर

कभी DM के बॉडीगार्ड रहे सतीश पांडेय कैसे बने बाहुबली, पढ़ें- पुलिस जवान से कुख्यात बनने तक का सफर

कभी अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह का सरगना और दो लाख रुपए के इनामी अपराधी रहे सतीश पांडे के खिलाफ तकरीबन 94 से 95 मामले दर्ज हैं. ये बात खुद गोपालगंज की पुलिस बताती है.

पटना: बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के नयागांव तुलसिया गांव के रहने वाले सतीश पांडेय (Satish Pandey) कुचायकोट से जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडेय (JDU MLA Amrendra Pandey) उर्फ पप्पू पांडेय के बड़े भाई हैं. सतीश पांडेय पिछले दो दशक से अपराध की दुनिया में खूब सक्रिय हैं. शुरुआती दौर में इनकी बिहार पुलिस में भर्ती हुई थी, जिसके बाद कई सालों तक ये सीवान के जिलाधिकारी के अंगरक्षक रहे. बाद में सीवान के ही पूर्व सांसद स्वर्गीय जनार्दन तिवारी के भांजे और अपने परम मित्र अभय पांडेय की हत्या के बाद सतीश पांडेय ने अपराध की दुनिया में कदम रखा और फिर आगे बढ़ते गए, जहां से उनका लौटना मुश्किल था.

दो दशक से अपराध की दुनिया में हैं सक्रिय

इन पर बिहार सरकार के मंत्री रहे बृजबिहारी प्रसाद के हत्याकांड के अलावा कई और नरसंहार व हत्याओं के मामले दर्ज हैं. सतीश पांडेय ने अपने वर्चस्व को गोपालगंज में स्थापित कर रखा है और अपने भाई अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय को विधायक बनाया है. पत्नी उर्मिला देवी और बेटे मुकेश पांडेय को जिला पर्षद अध्यक्ष की कुर्सी भी दिलाई है. जिले में चलने वाले टेंडरों में भी पांडेय भाइयों का सिक्का चलता है और लंबे समय से कोई इस परिवार के सामने खड़े होने की हिमाकत नहीं करता है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: जीतनराम मांझी ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- 'सिर्फ दलित जा रहे जेल, बड़े लोग रोज रात में छलका रहे जाम'

गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में हुए ट्रिपल मर्डर में कुचायकोट के JDU विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, उनके भतीजे जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय, भाई कुख्यात सतीश पांडेय और एक अज्ञात के खिलाफ हथुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. प्राथमिकी, जख्मी RJD नेता जेपी यादव के बयान पर दर्ज की गई है, जिसके परिवार के तीन लोगों की हत्या हुई. इस मामले में सतीश पांडेय का नाम फिर से सुर्खियों में आ गया.

शहाबुद्दीन से खूनी अदावत 

कभी अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह का सरगना और दो लाख रुपए के इनामी अपराधी रहे सतीश पांडेय के खिलाफ तकरीबन 94 से 95 मामले दर्ज हैं. ये बात खुद गोपालगंज की पुलिस बताती है. बिहार और उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए लम्बे समय तक वांछित रहे सतीश पांडेय ने वर्ष 1990 और 1995 में गोपालगंज के बरौली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार मिली. बचपन में पहलवानी का शौक रहने वाले सतीश पांडेय पहलवान के नाम से भी जाने जाते हैं. 

सतीश पांडेय और बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन के बीच रेलवे रैक पर अपना दबदबा कायम करने और रंगदारी वसूलने को लेकर कई बार हिंसक झड़पें हुई हैं. इस वर्चस्व की लड़ाई में कइयों की जानें भी गईं. उस दौर में शहाबुद्दीन की तूती बोलती थी क्योंकि उस दौरान बिहार में लालू यादव की सरकार थी और मोहम्मद शहाबुद्दीन को लालू और उनके रसूख का खुलकर सहयोग मिलता था. लेकिन जैसे-जैसे समय बदलता गया और 2005 में बिहार में तख्तापलट हुआ शहाबुद्दीन कमजोर होते गए और फिर कुख्यात सतीश पांडेय का रेलवे के रैक पर पूरी तरह से साम्राज्य स्थापित हो गया. 2018 में लखनऊ में गिरफ्तार पप्पू ने बताया कि माफिया सतीश पांडेय के पास छह एके-47 राइफल मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: गन्ना किसानों को नए साल से पहले CM नीतीश ने दी सौगात, साल 2021-22 के लिए दरों में की वृद्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
चिराग पासवान ने बढ़ा दी तेजस्वी यादव की टेंशन! RJD के विधायकों को लेकर अब किया बड़ा दावा
चिराग पासवान ने बढ़ा दी तेजस्वी यादव की टेंशन! RJD के विधायकों को लेकर अब किया बड़ा दावा
बिहार का सिस्टम! नाला बनाकर ऐसे की ढलाई कि सड़क हो गई नीचे, गांव वालों को 'रिस्क' पर छोड़ा
बिहार का सिस्टम! नाला बनाकर ऐसे की ढलाई कि सड़क हो गई नीचे, गांव वालों को 'रिस्क' पर छोड़ा
राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक का पहला रिएक्शन, 'महागठबंधन से…'
राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक का पहला रिएक्शन, 'महागठबंधन से…'

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
IPL में किसने मारा है सबसे लंबा छक्का? 125 मीटर का रिकॉर्ड आज भी बरकरार, हर सीजन के रिकॉर्ड पर एक नजर
IPL में किसने मारा है सबसे लंबा छक्का? 125 मीटर का रिकॉर्ड आज भी बरकरार, हर सीजन के रिकॉर्ड पर एक नजर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: UAE में गूंजे जोरदार धमाके, ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी हमला, जंग में 2,401 मौतें
LIVE: UAE में गूंजे जोरदार धमाके, ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी हमला, जंग में 2,401 मौतें
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget