एक्सप्लोरर

Shravani Mela 2024: बाबा धाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए गजब की तैयारी, इन जगहों पर बन रही टेंट सिटी

Shravani Mela News: हर टेंट सिटी में 500 से 1000 की संख्या में कांवड़ स्टैंड बनाए जा रहे हैं. टेंट सिटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिससे कांवड़ियों का मनोरंजन भी हो सकेगा.

Shravani Mela: सावन में देवघर जाने वाले लाखों कांवड़ियों की सुविधा के लिए तैयारी शुरू हो गई है. श्रावण माह में बड़ी संख्या में कांवड़िया भागलपुर के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर झारखंड के देवघर बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक करने जाते हैं. इन श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए बिहार पर्यटन विभाग पूरी तैयारी में जुटा है.

दरअसल, विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के शुरू होने में अब लगभग एक सप्ताह शेष है. पर्यटन विभाग श्रावणी मेला के बेहतर आयोजन के लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर चुका है. पर्यटन विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि पदाधिकारियों की टीम ने श्रावणी मेला स्थान सुल्तानगंज से मेला पथ में झारखंड बॉर्डर तक निरीक्षण किये हैं, जो भी कमी दिखाई दी उसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

कहां-कहां बन रही है टेंट सिटी?

कांवड़ियों के ठहरने के लिए बांका, मुंगेर और सुल्तानगंज में टेंट सिटी बनाई जा रही है. वहां श्रद्धालुओं को हर सुविधा मिलेगी. मुंगेर के धोबई में 200, खैरा 200 और बांका के अबरखा में 600 बेड की टेंट सिटी बन रही है. सुल्तानगंज में भी टेंट सिटी में 200 कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है. हर टेंट सिटी में 500 से 1000 की संख्या में कांवड़ स्टैंड बनाए जा रहे हैं.

श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज में गंगा तट पर प्रशासनिक पदाधिकारियों की तैनाती रहेगी. साथ ही गंगा आरती की व्यवस्था भी रहेगी. कांवड़ियों के लिए बैठने के लिए जगह-जगह पर बेंच और कांवड़ रखने के लिए सौंदर्यीकृत स्टैंड बनाए जा रहे हैं. कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था की गई है. कचरा का संग्रहण और उनका निस्तारण लगातार किया जाता रहेगा. पूरे मेला क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है.

टेंट सिटी में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

शौचालयों में लगातार साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा. इसके साथ ही यदि किसी श्रद्धालु को कोई भी समस्या हो तो उसके समाधान के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन का संचालन किया जाएगा, जहां से उन्हें तत्काल समाधान मिलेगा. मंत्री ने बताया कि विभाग इस बार इस सोच के साथ काम कर रहा है कि जब कांवड़िए यहां से वापस अपने राज्य लौटें तो बिहार की एक बेहतर छवि लेकर लौटें. बताया गया कि टेंट सिटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिससे कांवड़ियों का मनोरंजन भी हो सकेगा.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में श्रावणी मेले के दौरान कैसी रहेगी स्वास्थ्य सेवा? जिलों के सिविल सर्जनों को मंगल पांडेय ने समझाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget