एक्सप्लोरर

उमेश, अशोक, राजा... गोपाल खेमका मर्डर केस में और कितने किरदार? पुलिस का सिर चकराया!

Gopal Khemka Murder: चार जुलाई की रात करीब 11 बजकर 40 मिनट के आसपास गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या की गई थी. शूटर अकेला आया था. इस कांड का आज पर्दाफाश होगा.

Gopal Khemka Murder Case: गोपाल खेमका हत्याकांड की गुत्थी अब लगभग सुलझ गई है. हालांकि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है एक-एक कर किरदार भी सामने आ रहे हैं. सबसे पहले शूटर उमेश पकड़ा गया जिसके बाद अन्य आरोपियों के नाम सामने आते गए. इस घटना के पीछे क्या कुछ कारण है आज (मंगलवार) स्पष्ट भी हो जाएगा.

दरअसल शूटर उमेश सहित तीन ऐसे नाम हैं जो इस केस से जुड़े हैं. अन्य कई लोगों के भी मर्डर प्लान में शामिल होने की पूरी संभावना है. गोपाल खेमका हत्याकांड के मामले पर आज शाम पांच बजे पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), पुलिस महानिरीक्षक (केंद्रीय क्षेत्र, पटना), वरीय पुलिस अधीक्षक (पटना) और नगर पुलिस अधीक्षक (पटना) भी रहेंगे. 

अब एक-एक कर किरदारों को समझें

सबसे पहले यह जान लें कि चार जुलाई की रात करीब 11 बजकर 40 मिनट के आसपास गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या की गई थी. शूटर अकेला आया था. गोपाल खेमका जब अपार्टमेंट के गेट पर कार से पहुंचे ही थे तो घात लगाए शूटर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस केस का सबसे पहला किरदार है शूटर उमेश जो पुलिस की गिरफ्त में है. उसने पूछताछ में सारे गुनाह कुबूल कर लिए हैं. 

उमेश को बीते सोमवार को गिरफ्तार किया गया है. पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र का ये रहने वाला है. उमेश को पहले हिरासत में लिया गया था. शुरुआत में वह खुलकर कुछ नहीं बताया लेकिन सीसीटीवी फुटेज को जब दिखाया गया तो उसने कुबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर स्कूटी जो घटना में इस्तेमाल की गई थी वह मिल गई. पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया.

…और आया दूसरे किरदार का नाम

पूछताछ में पता चला कि उमेश ने सुपारी लेकर यह हत्या की है. उसने सुपारी देने वाले का नाम अशोक बताया. इसके बाद अशोक को भी पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया. देर रात छज्जू बाग के उदयगिरी अपार्टमेंट में पुलिस ने छापेमारी की थी.

अशोक का नाम मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आने के बाद पुलिस जांच कर ही रही थी कि इस बीच हथियार सप्लाई करने वाले राजा का नाम सामने आ गया. राजा को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम ने पटना सिटी के इलाके में छापा मारा. विकास उर्फ राजा मालसलामी थाना क्षेत्र के पीर दमरिया का रहने वाला था. पुलिस की स्पेशल टीम को पता चला कि राजा पीर दमरिया इलाके के एक ईंट-भट्टा में छुपा है. पुलिस पहुंची तो राजा फायरिंग करने लगा. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई तो राजा ढेर हो गया.

सवाल… और कितने किरदार?

गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में मुख्य रूप से शूटर उमेश और सुपारी देने वाले अशोक को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया है, दूसरी ओर हथियार सप्लाई करने वाला विकास उर्फ राजा मारा गया है. सवाल है कि क्या यही तीन नाम इस केस में हैं या फिर और भी किरदार हैं? जांच और पुलिस के बयान के बाद साफ हो पाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर उनके वकील का बड़ा दावा, 'FIR से पहले ही...'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर उनके वकील का बड़ा दावा, 'FIR से पहले ही...'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
बांकीपुर सभा में क्यों भड़के मनोज तिवारी? मंच से पुलिस को लगा दी फटकार
बांकीपुर सभा में क्यों भड़के मनोज तिवारी? मंच से पुलिस को लगा दी फटकार
CJP की सरकार से डील फेल! RJD-कांग्रेस भड़की, 'जेपी नड्डा जी ने…'
CJP की सरकार से डील फेल! RJD-कांग्रेस भड़की, 'जेपी नड्डा जी ने…'

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget