एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव को लेकर सांसद शांभवी चौधरी ने कह दी बड़ी बात, 'सभी 243 सीटों पर…'

Bihar Assembly Election 2025: सांसद सांभवी चौधरी ने कहा कि चिराग पासवान हमेशा बिहार के विकास की बात करते हैं और हमेशा करते रहेंगे. आरजेडी ने बिहार के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया.

Bihar Election 2025: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राजगीर में रविवार (29 जून, 2025) को भव्य रैली की. लोजपा (आर) की सांसद शांभवी चौधरी और वीणा देवी ने इसकी सराहना की. उन्होंने बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की बात दोहराई. 

बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर सांसद सांभवी चौधरी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हम लोग एनडीए गठबंधन में हैं और हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने हमेशा कहा है कि हम बिहार और उसके विकास के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं. सभी 243 सीटों पर 'बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट' की सोच से सभी को चुनाव लड़ाना कोई खराब सोच नहीं है. चिराग पासवान हमेशा बिहार के विकास की बात करते हैं और हमेशा करते रहेंगे."

'जब कांग्रेस का शासन काल था, तो…'

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के माफी मांगने के सवाल पर शांभवी चौधरी ने कहा, "वे हमेशा कहते हैं कि संविधान की हत्या की जा रही है तो पहले वह स्पष्ट करें कि जब कांग्रेस का शासन काल था तो उसने आपातकाल लगाकर सही मायने में संविधान की हत्या क्यों की? कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार को "छोटा-मोटा राज्य" कहते हैं. तेजस्वी यादव कलम बांटने की बात करते हैं, लेकिन जब उन्हें मौका मिला था तो वे नौकरी की जगह जमीन मांग रहे थे, जिसने खुद ही शिक्षा ग्रहण नहीं की, उसे क्या पता कि शिक्षा का महत्व क्या होता है?"

'कांग्रेस-आरजेडी नहीं कर सकती विकास के लिए काम'

शांभवी चौधरी ने कहा कि आरजेडी ने बिहार के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया. कितने लोगों ने यहां से पलायन किया. इन समस्याओं की जड़ में वही लोग थे. कांग्रेस और आरजेडी मिलकर कभी भी बिहार के विकास का काम नहीं कर सकती, वे सिर्फ सत्ता के लालच को ध्यान में रखकर बातें कर रहे हैं.

चिराग पासवान के बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान पर वैशाली सांसद वीणा देवी ने कहा, "हम एनडीए का हिस्सा हैं तो सभी सीटों पर चुनाव तो लड़ेंगे ही. सभी 243 सीटों पर एनडीए की पार्टियां एक-दूसरे की मदद करेंगी और हम चुनाव लड़ेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget