एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस के नेताओं की CM से क्या हुईं बातें? शकील अहमद खान के बयान से बहुत कुछ आया सामने

Bihar News: कांग्रेस नेताओं ने सीएम से उनके आवास पर मुलाकात की है. लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का पेंच महागठबंधन के बीच जिस तरह फंसा है वैसी स्थिति में यह मुलाकात अहम मानी जा रही है.

पटना: इंडिया गठबंधन की वर्चुअल मीटिंग में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने संयोजक बनने से इनकार कर दिया था. अब ऐसा लग रहा है कि बिहार कांग्रेस के नेता नीतीश कुमार को मनाने में जुट गए हैं. बुधवार (17 जनवरी) की शाम बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) और कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान (Shakeel Ahmed Khan) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की. करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई है.

जिस तरह से लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का पेंच महागठबंधन के बीच फंसा है वैसी स्थिति में यह मुलाकात अहम मानी जा रही है. हालांकि मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर बात हुई है इसके बारे में खुद शकील अहमद खान ने पत्रकारों को बताया. कहा कि कोई विशेष बात नहीं हुई है. वह हमारे मुख्यमंत्री हैं तो हम लोग मिलते रहते हैं.   

'नीतीश कुमार दमदार, शानदार नेता'

शकील अहमद खान ने कहा कि नीतीश कुमार गठबंधन के बहुत ही दमदार शानदार नेता हैं. गठबंधन को यहां तक पहुंचाने में उन्होंने अपनी बेहतरीन भूमिका निभाई है. कांग्रेस अपने वैचारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी से लड़ रही है. इस तरह से इंडिया गठबंधन में जितने लोग भी शामिल हैं वैचारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो स्थापित हो रहा है या किया जा रहा है उसके खिलाफ हैं. इसके खिलाफ एक गठबंधन बना जिसमें नीतीश कुमार की अहम भूमिका है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि नीतीश कुमार गार्जियन भी हैं. यही सब बातें हुईं हैं. उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनका जो रोल रहा है बिहार के विकास में, इंडिया गठबंधन को बनाने में और मजबूती प्रदान करने में वह बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए हम लोग जाते हैं और मिलते हैं.

लालू के बयान में मिलाया सुर में सुर

वहीं सीट शेयरिंग को लेकर शकील अहमद खान ने लालू प्रसाद यादव के बयान पर सुर में सुर मिलाया. गोल-मोल जवाब देते हुए कहा कि मुझे भी लगता है जब गठबंधन में लोग रहते हैं तो सीट शेयरिंग वक्त चिंतित रहते हैं. हर दल सीटों को लेकर चिंतित रहता और यह लाजमी भी है. सीपीआईएमएल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि तीन सीटें चाहिए. हम लोग भी गाहे बगाहे अपनी सीटों के बारे में बोलते रहते हैं.

'एनडीए के लोग ज्योतिष विद्या पढ़कर आए हैं?'

शकील अहमद खान ने बीजेपी और एनडीए पर निशाना साधा. उन्होंने केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के बयान इंडिया गठबंधन में असली खेल 22 जनवरी के बाद होगा का जवाब देते हुए कहा. "अब हम देखते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के जितने भी सहयोगी दल हैं वह सब वैज्ञानिक सोच को दरकिनार कर चुके हैं. वहां सब लोग ज्योतिष विद्या पढ़कर आए हुए हैं. कल ऐसा हो जाएगा... परसों यह होगा, यह सब फिजूल की बातें हैं."

यह भी पढ़ें- अचानक पार्टी कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार तो दिखा फुल एक्शन, JDU दफ्तर में क्या-क्या हुआ? देखें तस्वीरें

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget