एक्सप्लोरर

Hena Shahab: शहाबुद्दीन की पत्नी NDA में होंगी शामिल? एक तस्वीर से उठे सवाल, हिना शहाब का जवाब भी आया

Hena Shahab: 27 अप्रैल को दारौंदा के कमसरा में हिना शहाब का कार्यक्रम था. उसी दिन की यह तस्वीर बताई जा रही है. 27 को दारौंदा के कमसरा में पहुंचने पर हिना शहाब लोगों से मिलीं थीं.

Hena Shahab News: सीवान लोकसभा सीट से पूर्व दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं. उनके सामने एनडीए प्रत्याशी विजय लक्ष्मी कुशवाहा तो वहीं महागठबंधन से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी मैदान में उतरे हैं. हिना शहाब लगातार चुनावी जनसंपर्क कर रही हैं. वह लोगों के बीच जाकर मिल रही हैं. अपनी बात रख रही हैं. इस बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

27 अप्रैल को था हिना शहाब का कार्यक्रम

हिना शहाब की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में लोग भगवा गमछा लिए हुए नजर आ रहे हैं. हिना शहाब दारौंदा के पूर्व प्रमुख विनय सिंह के घर पहुंचीं थीं. बताया जाता है कि यह तस्वीर उसी दिन की है. दारौंदा के कमसरा में पहुंचने पर हिना शहाब लोगों से मिलीं थीं. यहीं सभा में लोग भगवा गमछा के साथ पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल को दारौंदा के कमसरा में हिना शहाब का कार्यक्रम था.

उठते सवाल पर हिना शहाब ने दिया साफ जवाब

इस तस्वीर के सामने आने के बाद एक तरफ जहां कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं तो वहीं दूसरी ओर तमाम सवालों को लेकर खुद हिना शहाब ने साफ-साफ जवाब दे दिया है. हिना शहाब ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सारे रंग हमारे हैं. लोग टुकड़ों में बंटे थे. मैंने सबको एकजुट करने की ठानी है. सारे रंग, सभी धर्म के लोग उनके हैं. सभी लोग उनके साथ हैं.

इस सवाल पर कि सीवान में ऐसी चर्चाएं हैं कि हिना शहाब चुनाव जीतने के बाद एनडीए का दामन थाम सकती हैं. इस पर हिना शहाब ने कहा कि सीवान की जनता उनकी मालिक हैं. सीवान जिला जिस ओर जाएगा आपकी हिना उस ओर जाएगी. बता दें कि सीवान में छठे चरण के तहत 25 मई को लोकसभा का चुनाव है.

यह भी पढ़ें- Randhir Singh: पूर्व विधायक रणधीर सिंह बोले- 'लालू ने मेरे साथ धोखा किया', RJD को दे दी खुली चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Embed widget