एक्सप्लोरर

मधुबनी में अपराध की योजना बना रहे 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियारों के साथ नशीली दवा भी बरामद

Bihar Crime News: मधुबनी की लौकही थाना पुलिस ने 7 अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों ने लौकही थानाध्यक्ष को धमकी देते हुए वीडियो भी वायरल किया था.

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल के भारत-नेपाल के सीमावर्ती लौकही थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शनिवार दोपहर को लौकही थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर करियौत गांव में छापामारी की. इस दौरान सात अपराधियों को 4 हथियार, 11 जिंदा कारतूस और अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों पर लौकही थानाध्यक्ष रोशन कुमार के लिए धमकी भरा वीडियो वायरल करने का भी आरोप है.

अपराध की योजना बना रहे 7 गिरफ्तार
फुलपरास डीएसपी सुधीर कुमार ने शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मधुबनी के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार को मिली गुप्त सूचना के बाद फुलपरास के एसडीपीओ उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष रोशन कुमार और सशस्त्र बल के सहयोग से लौकही थाना क्षेत्र के करियौत चौक पर छापेमारी की गई. जहां अपराध की योजना बना रहे 7 लोग दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए गिरफ्त में ले लिया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से देसी कट्टा, देसी पिस्टल, कारतूस, खोखा, नशीली दवा सहित पूर्व घटना के पीड़ित का पैन कार्ड एवं अन्य सामान बरामद हुआ है. इसके अलावा आरोपियों से 8 स्मार्टफोन सहित तीन बाइक भी पुलिस ने जब्त की है.

आरोपियों की हुई पहचान
गिरफ्त में लिए गए अपराधियों की पहचान लौकही थाना क्षेत्र के धाबही गांव के झाड़ी लाल यादव के पुत्र सत्येंद्र कुमार यादव उर्फ संदीप मिश्रा, नरहिया थाना क्षेत्र के नरहिया गांव के शिव नारायण यादव के पुत्र महादेव कुमार यादव उर्फ अंकित यादव, भैरव स्थान थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के हरे राम राय के पुत्र कमलदेव राय, लौकही थाना क्षेत्र के करियौत गांव निवासी नजरे आलम के पुत्र मोहम्मद नौशाद आलम, राजकुमार मुखिया के पुत्र हरिओम कुमार मुखिया, राम प्रवेश ठाकुर पिता रामनारायण ठाकुर, संतोष कुमार राय पिता राजकुमार राय ग्राम करियौत, थाना लौकही सभी जिला मधुबनी के निवासी हैं. सभी अपराधियों को संतोष कुमार राय के मकान से गिरफ्तार किया गया है.

आरोपियों ने धमकी भरा वीडियो भी किया था वायरल
एसडीपीओ उपेंद्र कुमार ने बताया कि लौकही थानाध्यक्ष के खिलाफ धमकी वाला वीडियो भी इन अपराधियों ने वायरल किया गया था. अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली टीम में लौकही थाना अध्यक्ष रोशन कुमार, दरोगा आनंद कुमार, मनीषा कुमारी, राहुल कुमार, पीएसआई दिव्या कुमारी, पीटीसी गोपाल शरण, सिपाही सौरभ, रुदल, लाल, प्रमोद, पुनीत और श्याम शामिल थे. गिरफ्तार सभी अपराधियों को आवश्यक कार्रवाई करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.पुलिस ने इन अपराधियों को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले धर दबोचा है.

यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला दानापुर, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गंभीर रूप से जख्मी, साथी की मौके पर मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget