एक्सप्लोरर

Baba Dham Devotees: सावन में आस्था का अद्भुत नजारा! आंखों पर पट्टी बांधकर श्रद्धालु पूरी कर रहे 105 KM बाबा धाम की यात्रा

Baidyanath Dham: देवघर बाबा धाम जाने के दौरान एक अदभुत दृश्य देखने को मिला है. बाबा धाम के लिए कई हठयोगी शिवभक्त हैं, जो आंखों पर पट्टी बांधकर बाबा से मिलने निकलें हैं.

पूरे उत्तर भारत में इन दिनों बाबा भोलेनाथ की धूम है. सावन का पवित्र महीना चल रहा है और शिवभक्ति की ऐसी मिसालें देखने को मिल रही हैं, जो पहले कभी नहीं देखी होगी. यूं तो बाबा बैद्यनाथ धाम की 105 किलोमीटर की कठिन यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालु तय करते हैं, लेकिन कुछ भक्त ऐसे भी होते हैं, जिनकी भक्ति, समर्पण, और जिनका हठयोग देखकर आप दंग रह जाएंगे. 

बाबा धाम जाने के लिए निकले कई हठयोगी शिवभक्त 

देवघर बाबा धाम जाने के दौरान ऐसा ही एक अदभुत दृश्य देखने को मिला. बाबा धाम के लिए कई हठयोगी शिवभक्त हैं, जो आंखों पर पट्टी बांधकर बाबा से मिलने निकलें हैं. इनमें से कोई अपनी मन्नत पूरी होने पर यह कठिन व्रत निभा रहा है, तो कोई अपनी पीड़ा, अपनी मांग लेकर बाबा के दरबार में अर्जी लगाने निकला है.

भक्त कहते हैं, "भोलेनाथ अंतर्यामी हैं, वो औघड़दानी हैं, जिन्हें न तो दिखावा चाहिए, न दिखने की ज़रूरत. वो मन की बात जान लेते हैं और सबकी मुरादें पूरी करते हैं."

एक और हठयोगी श्रद्धालु ने कहा, "मैंने मन्नत मांगी थी, मेरी बेटी ठीक हो गई. इसलिए पट्टी बांधकर बाबा के दरबार जा रहा हूं. भोले बाबा सब जानते हैं, बस सच्चे मन से बुलाओ, वो जरूर सुनते हैं."

देवघर में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 

बता दें कि सावन के पावन अवसर पर देवघर स्थित बाबा धाम यानी बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. लोग जलाभिषेक के लिए यहां लाखों की संख्या में पहुंचते हैं. कुछ श्रद्धालु सोमवार के दिन जल चढ़ाने के लिए देर रात ही मंदिर पहुंच जाते हैं. मंदिर के आस पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है.  

इस साल चार सोमवार पड़ रहे हैं. श्रद्धालुओं की इस साल सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है. हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुबह ही मंदिर परिसर में पहुंच जाते सुबह चार बजे बाबा के मंदिर का पट खुल जाता है. श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने में 8 घंटे से भी ज्यादा समय लग रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सारण में सावन के दौरान चौंकाने वाली घटना! मंदिर में अचानक आकर युवक ने भरी युवती की मांग और फिर...

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget