एक्सप्लोरर

रूपेश हत्याकांड के आरोपी रितुराज की पत्नी के साथ हुई अभद्रता, संजय जायसवाल बोले- यह उचित नहीं

रितुराज की पत्नी के साथ हुई अभद्रता को लेकर कहा कि इस बात की बिल्कुल जांच होनी चाहिए. अगर कोई व्यक्ति हत्यारा है, तो उसकी जांच होनी चाहिए, हो भी रही है. लेकिन हत्यारे की पत्नी को प्रताड़ित करना उचित नहीं है.

पटना: बिहार के चर्चित रूपेश हत्याकांड के खुलासे के बाद विवाद जारी है. एक तरफ जहां रूपेश के परिजन पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं होने पर मामले की सही तरह से जांच करने की मांग कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ मामले के मुख्य आरोपी रितुराज की पत्नी ने पटना पुलिस पर उसके साथ अभद्रता करने और जबर्दस्ती जुर्म कुबूल करने के लिए रितुराज पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है.

आरोप के बाद मामले ने पकड़ी तूल

इधर, रितुराज की पत्नी के पुलिस पर आरोप लगाने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है. विपक्ष लगातार सीएम नीतीश और बिहार पुलिस पर सवाल उठा रही है. वहीं, पूरे मामले में लीपापोती करने का आरोप लगा रही है. इधर, रितुराज की पत्नी साक्षी के साथ हुई अभद्रता पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है.

संजय जायसवाल ने कही ये बात

उन्होंने रितुराज की पत्नी के साथ हुई अभद्रता को लेकर कहा कि इस बात की बिल्कुल जांच होनी चाहिए. अगर कोई व्यक्ति हत्यारा है, तो उसकी भी जांच होनी चाहिए, हो भी रही है. लेकिन हत्यारे की पत्नी को प्रताड़ित करना उचित नहीं है. हां, लेकिन किसी ने हत्या की है, तो उसे उसका फल भुगतना ही पड़ेगा.

रितुराज की पत्नी ने लगाया ये आरोप

बता दें कि रूपेश हत्याकांड के कथित मुख्य आरोपी रितुराज की पत्नी साक्षी ने बिहार पुलिस पर ये आरोप लगया है कि पुलिस ने दबाव बना कर रितुराज से जबदस्ती जुर्म कुबूल करवाया है. उसने आरोप लगाया है कि पटना पुलिस ने उसे दो दिन, दो रात तक जेल में रखा, जहां उसके साथ अभद्रता की गई. वहीं, पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा उसकी पिटाई की गई.

आरोपी की पत्नी की मानें तो इस बात से मजबूर होकर रितुराज ने वो जुर्म कबूल कर लिया जो उसने नहीं किया है. पत्नी का कहना है कि रितुराज शांत स्वभाव वाला इंसान है. वो बदला लेने की लिए किसी की हत्या नहीं कर सकता.

यह भी पढ़ें -

बिहार: कृषि मंत्री ने भक्त चरण दास पर साधा निशाना, पूछा- वो कोई ऋषि मुनि हैं क्या? बजट सत्र से पहले हो जाएगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार ! इनका मंत्री बनना लगभग तय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget