एक्सप्लोरर

2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व पर अब आया सम्राट चौधरी का बयान, PM मोदी का क्यों लिया नाम?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्राट चौधरी संबोधित कर रहे थे. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने साफ कर दिया है कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में होगा. बीते रविवार (22 दिसंबर) को सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली में कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अगले साल (2025) बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगा.

सम्राट चौधरी ने कहा- 'कोई भ्रम नहीं है':

बीजेपी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह पूछे जाने पर कि आगामी विधानसभा चुनाव में क्या एनडीए नीतीश कुमार को अपने नेता के तौर पर पेश करने पर पुनर्विचार कर सकता है? इस पर सम्राट ने कहा, "कोई भ्रम नहीं है."

दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में यह पूछे जाने पर कि क्या एनडीए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए बिना बिहार में चुनाव में जा सकता है, जैसा कि हाल ही में उसने महाराष्ट्र में किया था, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शाह ने था, "हम एक साथ बैठेंगे और फैसला करेंगे. निर्णय लेने के बाद हम आपको बताएंगे."

...और एक बयान से तेज हो गईं अटकलें

ऐसे में अमित शाह की इस प्रतिक्रिया से ये अटकलें तेज हो गई थीं कि बीजेपी 2025 के चुनावों में कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में पेश नहीं करने पर जोर दे सकती है. सम्राट चौधरी ने अटकलों को खारिज करते हुए कहा, "बिहार में राजग नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रहा है और हम दोनों नेताओं के नेतृत्व में चुनाव लड़ते रहेंगे."

उन्होंने कहा, "2020 में हमने (कुमार को राजग का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने के बाद) चुनाव लड़ा और आज तक हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केवल (बिहार में एनडीए नेता के रूप में) माना है. भविष्य में भी हम नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे." बता दें कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 2025 के अंत में होने हैं.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Pragati Yatra: बिहार सीएम नीतीश कुमार आज से करेंगे प्रगति यात्रा की शुरुआत, जानें- पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget