एक्सप्लोरर

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी खोलने वाले हैं पगड़ी? इस तीर्थ स्थल पर जाकर पूरा करेंगे वादा

Samrat Choudhary Will Open His Turban in Ayodhya: अपनी मां के निधन के बाद सिर पर सम्राट चौधरी ने पगड़ी बांधी थी. सम्राट ने कसम खाई थी कि नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने के बाद ही वह अपनी पगड़ी खोलेंगे.

Samrat Choudhary News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पगड़ी को लेकर लगातार सियासत और बयानबाजी होती रही है. हालांकि अब सम्राट चौधरी ने शुक्रवार (21 जून) खुद ही ऐलान कर दिया है कि वह अपनी पगड़ी खोलने वाले हैं. 2 और 3 जुलाई को सम्राट चौधरी अयोध्या दौरे पर जाएंगे. इसी तीर्थ स्थल पर अपने वादे को पूरा करेंगे. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अयोध्या में ही अपनी पगड़ी खोलेंगे.

मां के निधन के बाद सिर पर बांधी थी पगड़ी

दरअसल, बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद सम्राट चौधरी ने अयोध्या में पगड़ी खोलने का ऐलान किया था. अपनी मां के निधन के बाद सिर पर सम्राट चौधरी ने पगड़ी बांधी थी. उधर शुक्रवार (21 जून) को पूर्णिमा के अवसर पर उन्होंने अपने आवास पर सत्यनारायण भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कराई. आशीर्वाद प्राप्त किया.

सम्राट चौधरी ने खाई थी ये कसम

बता दें कि सम्राट चौधरी ने कसम खाई थी कि नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने के बाद ही वह अपनी पगड़ी खोलेंगे. हालांकि बदलते राजनीतिक परिदृश्य में सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के पार्टनर बन गए. एक तरफ दोबारा नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होकर सीएम बन गए तो सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम बन गए. उस समय भी पत्रकारों ने पगड़ी को लेकर सवाल किया था तो सम्राट चौधरी ने अपने जवाब में कहा था कि बीजेपी मेरे लिए दूसरी मां है. विरोधी दल के नेता के तौर पर मुरेठा बांधा था. मैं अयोध्या जा रहा हूं. वहीं बाल कटवाऊंगा.

अवधेश नारायण सिंह को सम्राट चौधरी ने दी बधाई

उधर शुक्रवार को सम्राट चौधरी ने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति मनोनीत होने पर अवधेश नारायण सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, "उच्च सदन के संचालन में आपके वृहद अनुभव का लाभ मिलेगा और निश्चित ही आप दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे."

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक में अपने PS प्रीतम का नाम आने पर क्या बोले तेजस्वी यादव? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स

Embed widget