एक्सप्लोरर

Bihar News: समस्तीपुर में बस से उतारकर युवक की पुलिसकर्मी ने की पिटाई, जमीन से 5 बार सरेआम चटवाया थूक, जानें पूरा मामला 

Samastipur News: मामला नगर थाना क्षेत्र का है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. थूक चटवाने मामले में आरोपी पुलिसकर्मी पर गाज गिरी है.

समस्तीपुर: जिले में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है. जहां वाहन चेकिंग और क्राइम कंट्रोल के लिए बनाए गए हॉक्स टीम में शामिल सिपाही ने एक युवक को बस से उतारकर पहले उसके साथ मारपीट की. इसके बाद एक बार नहीं पांच बार जमीन पर जबरदस्ती उससे थूक (Samastipur News) चटवाया. किसी ने इस पूरे वाकया का वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया है. घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल मैदान गोलंबर के पास की है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बस से जा रहे युवक ने चलती बस से थूक फेंका, जिसका छींटा सड़क किनारे खड़े सिपाही पर पड़ गया. इससे गुस्से में सिपाही यह हरकरत की.

पुलिसकर्मी पर पड़ गया था थूक का छींटा 

पीड़ित युवक भरत कुमार ने बताया कि वह अपने घर मुजफ्फरपुर से बस पर सवार होकर ससुराल समस्तीपुर जा रहा था. इस दौरान गुटखा खा रहा था. खाली सड़क देख थूंक फेंका, लेकिन इस बीच बस आगे बढ़ गई, जिससे सिपाही के ऊपर थूक का छींटा पड़ गया. इसके लिए कान पकड़कर सॉरी बोला कि गलती हो गई. इसके बाद भी वह बस को रोक अंदर आकर मेरी पिटाई की. पिटाई करते-करते उसकी लाठी टूट गई. पिटाई से मेरी उंगली भी टूट गई. इसके बाद उसने बस से बाहर निकालकर पिटाई करते हुए एक बार नहीं पांच बार जमीन से सरेआम थूक चटवाया.

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

इस बीच वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को भी हुई. हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एसपी विनय तिवारी ने त्वरित कारवाई करते हुए हॉक्स टीम में शामिल दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मी को किया निलंबित 

इस संबंध में एसपी विनय तिवारी ने बताया कि क्राइम कंट्रोल और चेकिंग के लिए हॉक्स टीम बनाई गई है. सोशल मिडिया के माध्यम से पता चला कि एक टीम के द्वारा युवक को बस से उतारकर मारपीट की गई है, उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया है, जो वीडियो हम लोगों को मिला है उसमे देखने से स्पष्ट हो रहा है कि उसके साथ अनाधिकृत रूप से मारपीट की जा रही है. उसे देखते हुए टीम हॉक्स में शामिल दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. सदर डीएसपी को पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है. रिपोर्ट के बाद विभागीय कारवाई भी की जाएगी. वहीं, एसपी ने सभी डीएसपी को आदेश दिया है कि टीम हॉक्स के क्रियाकलापों को देखें यदि कोई दिक्क़त आती है तो कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: Unifrom Civil Code: UCC का चिराग पासवान ने न समर्थन किया न विरोध, विधि आयोग से कर दी ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget