एक्सप्लोरर

Bihar: समस्तीपुर में बारातियों की पिटाई, खाने के बाद लौटने लगे तो घेर-घेरकर मारा, एक की मौत, जानें वजह

Samastipur News: घटना से गुस्साए लोगों ने टायर जलाकर सड़क जाम करते हुए हंगामा करने लगे. घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

समस्तीपुर: शादी समारोह में मंगलवार (26 दिसंबर) की रात दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में बाराती पक्ष से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना में पांच बाराती भी जख्मी हो गए. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. जख्मी हुए सभी लोगों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ. यहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. मृतक की पहचान शिव शंकर राय के रूप में की गई है.

इस घटना से गुस्साए लोगों ने बुधवार (27 दिसंबर) की सुबह चंदन चौक के समीप पटोरी-मदुदाबाद और पटोरी-समस्तीपुर मार्ग को बांस-बल्ला लगाते हुए टायर जलाकर सड़क जाम करते हुए हंगामा करने लगे. जानकारी मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी और अन्य जवान मौके पर पहुंचे. स्थिति को नियंत्रित किया. सड़क जाम कर हंगामा कर रहे लोग घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

क्या है पूरा मामला?

तारा धमौन गांव के संजय राय की पुत्री की शादी में बिशनपुर पहाड़पुर से बारात पहुंची थी. दरवाजा लगने के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर बाराती-सराती में विवाद हो गया. इस दौरान दोनों तरफ़ से जमकर नोकझोंक हुई. स्थानीय लोगों ने दोनों पक्ष को समझाते हुए मामले को शांत करा दिया.

इसके बाद लड़का पक्ष ने धूमधाम से दरवाजा लगाया. वरमाला के बाद बाराती पक्ष के लोग खाना खाकर अपने गांव लौट रहे थे. इसी बीच देर रात पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने धमौन रेलवे गुमटी के पास अचानक बारातियों पर हमला कर दिया. घटना में शिव शंकर राय नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

इस संबंध में पटोरी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. मृतक के परिवार वालों से आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Samastipur News: समस्तीपुर में पुलिस के डर से नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत, परिजनों ने किया बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget