एक्सप्लोरर

Samaj Sudhar Abhiyan: आज भागलपुर में होंगे सीएम नीतीश कुमार, जीविका दीदियों से करेंगे संवाद, 27 को पटना में कार्यक्रम

भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में सीएम नीतीश कुमार सभा को संबोधित करेंगे. पांच मार्च को पूर्णिया और छह मार्च को मधेपुरा में यह कार्यक्रम होना है.

पटनाः समाज सुधार अभियान (Samaj Sudhar Abhiyan) के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) भागलपुर में जीविका दीदियों को संबोधित करेंगे. भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में यह कार्यक्रम रखा गया है. इसको लेकर भागलपुर के प्रभारी मंत्री रामसूरत राय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिया है. वहीं 27 फरवरी को पटना में यह कार्यक्रम होगा. पांच मार्च को पूर्णिया और छह मार्च को मधेपुरा में यह कार्यक्रम होना है.

कार्यक्रम में लगाए जाएंगे कई स्टॉल

भागलपुर में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंत्री रामसूरत राय दो दिन पहले ही यहां पहुंच गए थे. भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि कार्यक्रम में कई तरह के स्टॉल लगाएं जाएंगे. सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त और दुरूस्त रहेगी. इस दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. साथ ही होटल और छात्रावास पर भी नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें- बिहार में बहार या बवाल! पूर्व मुखिया का पति गाना सुनकर हुआ ‘आउट ऑफ कंट्रोल’, देखें ताबड़तोड़ फायरिंग का वायरल VIDEO

पहले 13 जनवरी को होनी थी सभा

बता दें कि भागलपुर में पहले 13 जनवरी को सभा होनी थी, लेकिन राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस के कारण इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था. इसके बाद आज भागलपुर से इसकी शुरुआत की जा रही है. मुख्यमंत्री ने शराबबंदी, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह पर रोक लगाने को लेकर समाज सुधार अभियान की शुरुआत की थी. आज भागलपुर में नीतीश कुमार जीविका दीदियों को रूरल मार्ट की चाभी सौंपेंगे और उनका अनुभव भी जानेंगे.

नीतीश कुमार की अब तक की यात्रा

न्याय यात्रा: 12 जुलाई 2005 
विकास यात्रा: नौ जनवरी 2009
धन्यवाद यात्रा: 17 जून 2009
प्रवास यात्रा: 25 दिसंबर 2009
विश्वास यात्रा: 28 अप्रैल 2010
सेवा यात्रा: नौ नवंबर 2011
अधिकार यात्रा: 19 सितंबर 2012
संकल्प यात्रा: पांच मार्च 2014
संपर्क यात्रा: 13 नवंबर 2014
निश्चय यात्रा: नौ नवंबर 2016  
विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा: 12 दिसंबर 2017  
3 दिसंबर 2019: जल-जीवन-हरियाली यात्रा

यह भी पढ़ें- Ukraine Crisis: MBBS की तैयारी कर रहे सिवान के कई लड़के-लड़कियां यूक्रेन में फंसे, पीएम नरेंद्र मोदी से लगाई गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget