एक्सप्लोरर

Samadhan Yatra: सीएम नीतीश कुमार पहुंचे मधुबनी, ग्रामीणों की समस्याओं पर अधिकारियों को दिए तुरंत आदेश

Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं. इस दौरान विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं. इस यात्रा के दौरान बुधवार को मधुबनी पहुंचे.

पटना: 'समाधान यात्रा' (Samadhan Yatra) के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बुधवार को मधुबनी पहुंचे. मधुबनी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड अंतर्गत जगतपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित महादलित टोला का भ्रमण कर विकास योजनाओं का जायजा लिया. सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत रहिका के 122 परिवारों हेतु मुख्यमंत्री ने 43 लाख 38 हजार रुपये की राशि का सांकेतिक चेक जीविका दीदियों को प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसके समाधान के लिए अधिकारियों को तुरंत निर्देश भी दिए.

'जाति आधारित गणना में पहले चरण में घरों की गिनती होनी है'

जाति आधारित गणना से संबंधित लगे स्टॉल का जायजा लेने के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले चरण में घरों की गिनती होनी है. जाति आधारित गणना के क्रम में जाति के साथ-साथ परिवारों की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी लेनी है. इसके अलावा बाहर रहनेवाले लोगों के विषय में भी स्थानीय लोगों के माध्यम से जानकारी संग्रहित करनी है ताकि उनकी संख्या और आर्थिक स्थिति की जानकारी मिल सके. कितने लोगों को बाहर जाना पड़ रहा है, यह पता चलेगा. जाति आधारित गणना में एक-एक चीज के बारे में जानकारी इकट्ठा करनी है.

आज सभी जीविका दीदियां काफी खुश हैं- सीएम

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम बहुत पहले से यहां आकर एक-एक चीज को देखते रहे हैं. जीविका की दीदियां कितना अच्छा काम कर रही हैं इनके द्वारा निर्मित चीजों की बिहार से बाहर दूसरे राज्यों में भी बिक्री हो रही है. जीविका दीदियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया है कि इनके द्वारा तैयार सामान जापान में भी भेजी गई है. तैयार सामानों की ऑनलाइन बिक्री भी हो रही है. आज सभी जीविका दीदियां काफी खुश हैं. वहीं, इस दौरान वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सह मधुबनी जिले की प्रभारी मंत्री लेशी सिंह सहित कई मंत्री और अधिकारी और मौजूद रहे.

ये भी पढे़ं: RJD ने कहा था- सुधाकर सिंह प्रधानमंत्री हैं क्या, अब JDU के मंत्री बोले- इलाज के लिए आगरा भेजा जाए, VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget