एक्सप्लोरर

बिहार में टूट के कगार पर NDA! मुकेश सहनी ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा तो एमएलसी चुनाव में JDU को 'फुल सपोर्ट'

Bihar MLC Election 2022: रविवार को मुकेश सहनी की पार्टी ने विधान परिषद की सात सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. खास बात यह है कि सभी बीजेपी कोटे की सीटें हैं.

पटनाः विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने यूपी के बाद बिहार में भी बीजेपी (BJP) के खिलाफ मोर्चा दिया है. कहा जा सकता है कि बिहार में एनडीए टूट के कगार पर है. रविवार को मुकेश सहनी की पार्टी ने विधान परिषद की सात सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. खास बात यह है कि सभी बीजेपी कोटे की सीटें हैं. वीआईपी ने अब तक 22 प्रत्याशियों की सूची मुकेश सहनी ने जारी कर दी है. 

इधर, मुकेश सहनी ने 15 सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों को समर्थन देने का भी एलान किया है. उसकी भी सूची जारी की गई है. इनमें जेडीयू कोटे की 11 सीटें शामिल हैं. इसके अलावा पशुपति कुमार पारस की एक सीट है. हालांकि बीजेपी कोटे की तीन सीटें औरंगाबाद, कटिहार और गोपालगंज को समर्थन देने की बात कही है. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: विधानसभा हंगामा मामले से जुड़ी बड़ी खबर, समिति ने रिपोर्ट सौंपी, विपक्ष के 12 विधायकों पर होगी कार्रवाई

आज सात सीट पर इन्हें मिला मौका
समस्तीपुर से आदर्श कुमार को टिकट दिया गया है. बेगूसराय एवं खगड़िया से जय जय राम सहनी, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल से चंदन कुमार को मौका दिया गया है. वहीं, सारण से बाल मुकुंद चौहान, रोहतास एवं कैमूर से सहनी ने गोविंद बिंद को टिकट दिया गया है.  पूर्णिया, अररिया एवं किशनगंज से श्यामा नन्द सिंह और दरभंगा से बैद्यनाथ सहनी को टिकट मिला है. इन सातों सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. 

सहनी ने किन्हें दिया समर्थन?
एमएलसी चुनाव के लिए सहनी की पार्टी ने 15 कैंडिडेट को समर्थन देने का एलान किया है. पटना से वाल्मीकि सिंह, नालंदा से रीना देवी उर्फ रीना यादव, गया, जहानाबाद एवं अरवल से मनोरमा देवी, नवादा से सलमान रागीव को समर्थन दिया है. भोजपुर एवं बक्सर से राधाचरण साह, पश्चिम चंपारण से राजेश राम, मुजफ्फरपुर से दिनेश प्रसाद सिंह को समर्थन देंगे. सीतामढ़ी एवं शिवहर से रेखा कुमारी, मुंगेर, जमुई, लखीसराय एवं शेखपुरा से संजय प्रसाद, भागलपुर एवं बांका से विजय कुमार सिंह का साथ देंगे. इसके अलावा मधुबनी से विनोद कुमार सिंह, औरंगाबाद से दिलीप कुमार सिंह, गोपालगंज से राजीव कुमार, कटिहार से अशोक अग्रवाल के साथ वैशाली से भूषण कुमार को भी समर्थन देंगे. 

यह भी पढ़ें- Siwan News: पीड़ितों को रोता देख चिराग पासवान ने गले से लगाया, जहरीली शराब को लेकर सिवान में नीतीश कुमार पर बरसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
पवन सिंह और तेजस्वी रोड-शो में आमने-सामने, इशारों में हुई बात
पवन सिंह और तेजस्वी रोड-शो में आमने-सामने, इशारों में हुई बात

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget