एक्सप्लोरर

RS Bhatti: कमान संभालते ही बिहार के डीजीपी का एक्शन शुरू, एसपी-थानेदारों को चेताया, क्राइम कंट्रोल का फॉर्मूला बताया

Bihar News: बुधवार को बिहार के नए डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी ने पुलिस मुख्यालय में संबोधन किया. इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से कई सारी बातें कहीं हैं. अपराधियों को पकड़ने का तरीका बताया है.

पटना: बिहार के नए डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी (DGP Rajwinder Singh Bhatti) ने पदभार ग्रहण करते ही बिहार पुलिस को कई बड़े ऑर्डर दे दिए. इसके साथ ही सूबे के सभी अपराधियों को साफ तौर पर एक संदेश भी दिया. थानेदार और एसपी को क्राइम कंट्रोल का फॉर्मुला बताया. बुधवार को नए डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में संबोधन के दौरान कहा कि क्रिमिनल्स कौ दौड़ाओ. मुझे वो बैठे हुए बिल्कुल पसंद नहीं हैं. क्राइम होने से पहले ही एक्टिव रहो. उनको दौड़ाओगे तो क्राइम कम होगा. वो बैठे रहेंगे तो दिमाग में खुराफात चलता रहेगा. अगर आप अपराधियों को नहीं दौड़ाएंगे तो वो आपको दौड़ाएंगे. आगे आप देख लें कि आपको क्या करना है.

अपराधियों को दौड़ाओ

बिहार के नए पुलिस महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में दिख रहे हैं. संबोधन के दौरान भट्टी ने अपने कार्यकाल के काम का मंत्र पुलिसकर्मियों को बताया. आर एस भट्टी ने कहा कि क्राइम पर कंट्रोल करना है तो क्रिमिनल को दौड़ाते रहो. अगर ऐसा नहीं करोगे और क्रिमिनल बैठा रहेगा तो कुछ न कुछ खुराफाती करने की सोचेगा. अगर क्रिमिनल को नहीं दौड़ाओगे तो वह तुमको दौड़ाने लगेगा. कहा कि अपराधियों की प्रोफाइल के बारे में जानकारी रखिए. आप उसे जितना दौड़ाएंगे वो उतना कम क्राइम करेगा. मैं बस ये देखना चाहूंगा कि आप उनको दौड़ा रहे हैं या नहीं.

एसपी-थानेदारों को ऑर्डर

इसके अलावा डीजीपी भट्टी ने पुलिस लाइन में दुरुस्त व्यवस्था, थानों में सुरक्षाकर्मियों की उचित व्यवस्था पर ध्यान देने की बातें बताईं. उन्होंने कहा हमारे समय में मोबाइल नहीं था. अब तो मोबाइल का जमाना है. हमेशा आप लोग नजर बनाए रखें. डीजीपे बोले कि वह जब भी आएंगे हर थाना का जायजा लेने पहुंचेंगे. किस शहर और इलाके में क्राइम सबसे ज्यादा है वहां के बारे में भी पूरी जानकारी लेंगे. कुल मिलाकर डीजीपी ने सभी थानेदार और एसपी को चेतावनी दी है कि या तो क्रिमिनल्स को दौड़ाएं नहीं तो फिर देख लें कि क्या करना है.

(इनपुट-परमानंद सिंह)

यह भी पढ़ें- New Year 2023: न्यू ईयर में घूमने की कर रहे हैं तैयारी तो ये खबर जरूर पढ़ लें, बिहार के इन शहरों में बहुत कुछ है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget