एक्सप्लोरर

Rohtas News: रोहतास में 24 घंटे के भीतर 5 लोगों की संदिग्ध मौत, परिजन बता रहे रहस्यमयी बीमारी, इलाके में कई तरह के चर्चे

Five People Death in Rohtas: मंगलवार और बुधवार को कुल पांच लोगों ने रोहतास में दम तोड़ा है. इसमें दो सहोदर भाई भी शामिल हैं. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.

रोहतास: बिहार के रोहतास में पांच लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हुई है. जिले के करगहर प्रखण्ड के बड़की खराड़ी गांव में बीते मंगलवार और बुधवार को चार लोगों की रहस्यमयी मौत हुई जिसमें दो सहोदर भाई भी शामिल हैं. वहीं पहाड़ी गांव में भी एक की मौत हुई है. परिजन रहस्यमयी बीमारी बता रहे जबकि ग्रामीण दबी जुबां से शराब पीने की बात कह रहे हैं.

दिवाली के बाद अचानक तबीयत हुई खराब

बताया जाता है कि खराड़ी गांव के अर्जुन पासवान के दो बेटे बुद्धु पासवान 28 साल एवं चंदन पासवान 24 साल की तबीयत खराब हुई. बुद्धु की मौत मंगलवार को हो गई जबकि चंदन की मौत बुधवार सुबह हुई है. राज किशोर सिंह के बेटे धनंजय सिंह 40 साल की मौत बुधवार सुबह, सुदर्शन यादव के बेटे संजय यादव 32 साल की मौत मंगलवार रात हो गई. वहीं पहाड़ी गांव के जगदीश सिंह के बेटे मनीष सिंह 40 की मौत भी मंगलवार को हुई है.

आंख की रोशनी जाने के बाद हुई मौत

बताया जाता है कि सभी लोग दिवाली तक स्वस्थ थे. सोमवार रात से तबीयत खराब हुई. इसके बाद से ही एक-एक कर मौत हो गई. बताया कि सभी का रक्तचाप अचानक कम हो गया. कमर के नीचे असहनीय दर्द हुआ. फिर आंख की रोशनी चली गई. इसके बाद सभी की मौत भी हो गई.

ग्रामीण कह रहे शराब पीने की बात

खराड़ी गांव के ग्रामीण दबी जबान से सभी के शराब पीने की बात कह रहे हैं. उधर, परिजन रहस्यमयी बीमारी बता रहे हैं. संजय यादव के परिजनों का कहना कि उसने कभी कोई नशा नहीं किया. शराब भी नहीं पीता था. वहीं पुलिस ने भी शराब की बात को खारिज किया है. करगहर थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने कहा कि तीन लोगों की मौत बीमारी से हुई है. बाकी दो की अभी जांच की जा रही है. करगहर थाना क्षेत्र में लगातार मौत से इलाके में दहशत फैला हुआ है. कुछ ही दिन पहले भी कोचस, करगहर, काराकाट में संदिग्ध स्थिति में कई लोगों के मौत हुई थी. लगातार संदिग्ध स्थितियों में मौत के कारण अब तक पता नहीं चल रहा है. पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी है.
 
क्या कहते हैं रोहतास के सिविल सर्जन
 
रोहतास के सिविल सर्जन केंद्र तिवारी ने बताया कि अभी तक मुझे इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है कि क्षेत्रों में बीमारी से लगातार लोग मर रहे. लोगों द्वारा सूचना मिलेगी तो मेरी टीम वहां जाकर जांच करेगी कि 24 घंटे में पांच लोगों के कैसे मौत हुई है.

यह भी पढ़ें- Begusarai News: पटाखा फोड़ने पर भारी विवाद, नशेड़ियों ने हथियार के बल पर महिला से की जमकर मारपीट, घरवाले भी जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget