एक्सप्लोरर

Bihar News: 'मैं दिग्विजय... खुदकुशी करने जा रहा हूं, जिम्मेदार मेरी पत्नी और उसकी बहन है', मौत से पहले LIVE आया शख्स

Rohtas News: रोहतास के डेहरी के पहलेजा रेलवे गुमटी के पास युवक ने वीडियो बनाया. इसके बाद ट्रेन के आगे कूद गया. फेसबुक पर वीडियो पोस्ट होते ही बात परिजनों तक पहुंची.

रोहतास: जिले के डेहरी में रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक युवक ने सुसाइड से पहले फेसबुक लाइव किया. इसके बाद चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. युवक ने अपनी खुदकुशी का कारण पत्नी को बताया है. अंतिम बयान में फेसबुक पर युवक ने अपनी मौत के लिए पत्नी और उसकी बड़ी बहन को दोषी ठहराया है. वीडियो के पोस्ट होते ही परिजन वहां पहुंचे तब तक युवक ने खुदकुशी कर ली थी. 

युवक ने पत्नी की बड़ी बहन के चलते जिंदगी बेकार होने की बात कही

युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दहाऊर के रहने वाले 27 साल के दिग्विजय सिंह के रूप में हुई है. दिग्विजय सिंह सत्येंद्र सिंह का पुत्र था. वीडियो में उसने अपनी एक बेटी के बारे में भी बताया और कहा कि उसकी एक बेटी है जो मां के पास रहेगी. दिग्विजय ने फेसबुक वीडियो में बताया कि उसकी पत्नी की बड़ी बहन के कारण उसकी जिंदगी बेकार हो गई है. वह तंग आकर पहलेजा रेलवे गुमटी के पास आत्महत्या कर रहा है. युवक ने कहा कि उसकी बेटी अपनी दादी के पास रहेगी. सारी संपत्ति भी उसी के नाम होगी. उसकी बीवी अगर मायके जाना चाहती है तो जा सकती है. जब यह वीडियो पोस्ट हुआ उसके बाद कुछ लोग भागते-भागते मौके पर पहुंचे.

पुलिस के पहुंचने से पहले शव लेकर जा चुके थे परिजन

बताया जाता है कि सूचना पर डेहरी के रेल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. तब तक परिजन शव को लेकर चले गए थे. जैसे ही खबर दिग्विजय के परिजनों तथा दोस्तों को लगी. लोग भागते-भागते मौके पर पहुंचे. तब तक दिग्विजय आत्महत्या कर चुका था. आनन-फानन में परिजन मृतक के शव को अपने साथ ले गए और दाह-संस्कार कर दिया. इधर, जिस तरह से सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट की गई उससे ग्रामीण हैरान हैं.  कई तरह की बातें हो रहीं.

पुलिस बोली फेसबुक लाइव आकर की है आत्महत्या

जीआरपी थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह ने कहा कि मेमो के आधार पर वह घटनास्थल पर पहुंचे थे. तब तक परिजन शव को लेकर जा चुके थे. फेसबुक लाइव आकर युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले को लेकर अब पूरे जिले में चर्चा है. लोग तरह-तरह की बातें कह रहे हैं. फिलहाल परिजन अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Accident News: कैमूर में मां और तीन साल की बेटी को ट्रक ने रौंदा, पिता के श्राद्ध में आई थी मायके, मौत के बाद बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget