एक्सप्लोरर

Bihar News: रोहतास में भारी मात्रा में हेरोइन बरामद, 1.20 करोड़ रुपये है कीमत, कई हथियार जब्त, 10 गिरफ्तार

Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले में 1.20 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन जब्त की गई है. इस छापेमारी में 200 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है.

Bihar News: रोहतास जिले में पुलिस ने एक संगठित ड्रग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 1.20 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन बरामद की है. पुलिस ने 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस छापेमारी में हथियार और नकद रुपये भी जब्त किए गए हैं. एसपी रौशन कुमार ने शनिवार को बताया कि सासाराम के मुबारकगंज मोहल्ले में पुलिस ने छापेमारी के दौरान मादक पदार्थ की बड़ी खेप को बरामद किया है. हेरोइन का वजन एक क्विंटल आठ किलो बताया जा रहा है, जिसकी बाजार में कीमत एक करोड़ 20 लाख रुपये से भी अधिक है. इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन की बरामदगी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

गिरफ्तार अभियुक्तों की हुई पहचान

गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहन कुमार उर्फ रोहन चंद्रवंशी, अल्तमश उर्फ जैदी (21 वर्ष), रोहन चंद्रवंशी (22 वर्ष), धीरज कुमार (25 वर्ष), विकास कुमार (30 वर्ष), अनुराग राज (21 वर्ष), रंजीत कुमार (20 वर्ष), अंतीक कुमार (19 वर्ष), कुंदन कुमार (18 वर्ष), गांधी कुमार (18 वर्ष) और यश कुमार (18 वर्ष) शामिल है. इनके साथ ही एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है.

पुलिस ने इनके पास से एक कट्टा, एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, 76 एमएम के 14 जिंदा कारतूस, 9 एमएम के 25 जिंदा कारतूस, दो देसी बंदूकें, एक धारदार तलवार, एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 3 क्रेडिट कार्ड, चार पैन कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, 21 मोबाइल, एक लैपटॉप और एक टैब भी बरामद किया है.

14 थानों की पुलिस छापेमारी में रही शामिल

इस बड़ी कार्रवाई में 14 थानों की पुलिस टीम के 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया था. घंटों चली इस छापेमारी के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है. एसपी रौशन कुमार ने कहा कि इस ऑपरेशन के जरिए जिले में मादक पदार्थों के तस्करों पर नकेल कसने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. 

ये भी पढ़ें: Katihar News: कटिहार में बड़ा हादसा, गंगा नदी में पलटी नाव, 12 लोग थे सवार, कई लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget