एक्सप्लोरर

युवक ने लगाया चोरी का आरोप तो लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, रोहतास में हत्या के बाद तनाव

Bihar Crime News: रोहतास के उली गांव में युवक की हत्या के बाद तनाव का माहौल है. मृतक इंदल राम के छोटे भाई ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस जांच में जुटी है.

Bihar News: रोहतास में बीते रविवार (19 जनवरी) को चोरी का आरोप लगाने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. 25 वर्षीय युवक को लाठी-डंडों से इतना मारा गया कि उसकी जान चली गई. पूरा मामला रोहतास के नौहट्टा थाना क्षेत्र के उली गांव का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान इंदल राम के रूप में हुई है. उसके छोटे भाई ने गांव के ही दो व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि इंदल राम ने गांव में एक व्यक्ति को चोरी करते हुए पकड़ा था और उससे बोरा छीन लिया था. घटना के बाद इंदल राम रविवार को अपने घर के बाहर खाट पर बैठा हुआ था. इसी दौरान गांव के दो लोग वहां पहुंचे और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस हमले में इंदल राम गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए लेकिन उसकी हालत नाजुक थी तो उसे सासाराम रेफर कर दिया गया. हालांकि रास्ते में ही इंदल ने दम तोड़ दिया.

दो लोगों पर हत्या का आरोप

उसके छोटे भाई राजन ने इस घटना को लेकर नौहट्टा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में गांव के दो व्यक्तियों को नामजद किया गया है जिन पर हत्या का आरोप लगाया गया है. घटना को लेकर नौहट्टा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.

हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद से उली गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए गांव में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं ग्रामीणों के बीच आक्रोश का माहौल बना हुआ है. मृतक के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस को कड़े कदम उठाने चाहिए.

यह भी पढ़ें: जीतन राम मांझी के बयान से सियासी बवाल, RJD ने दिया ऑफर, JDU ने कहा- 'CM नीतीश के रहते...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget