एक्सप्लोरर

Rohini Acharya: 'जंग' वाले सायरन पर भड़कीं रोहिणी आचार्य! किसे कहा 'शोले के वीरू'?

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य ने कहा कि पूरा देश पहलगाम हमले के गुनाहगारों को खत्म होते देखने की प्रतीक्षा में बैठा है. खात्मे के पश्चात फतेह का बिगुल बजते सुनना चाहता है.

Bihar Politics: गृह मंत्रालय की ओर से पूरे देश में बुधवार (07 मई, 2025) को नागरिक सुरक्षा से जुड़ी मॉक ड्रिल कराने का आदेश दिया गया है. इसका मकसद है कि  आम लोगों, स्कूली छात्रों एवं नागरिकों को यह सिखाना है कि अगर दुश्मन देश की ओर से हमला होता है तो कैसे खुद को बचाया जा सकता है. मॉक ड्रिल के दौरान सायरन भी बज सकता है. इन सबके बीच अब इस पर विपक्षी दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं हैं. आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने पीएम मोदी (PM Modi) का नाम लिए बिना निशाना साधा है.

रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स हैंडल से मंगलवार (06 मई, 2025) को पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, "शोले के वीरू से भी बड़े ड्रामेबाज़ हैं अपने 'डंकापति'... ड्रामे करने-करवाने से ज्यादा की उम्मीद डंकापति जी से मत रखिए, निराशा ही हाथ लगेगी. महामारी के दौरान लाखों लोग मर रहे थे मगर डंकापति जी ने समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, लोगों की जान बचाने के लिए उपाय-इंतजामात करने की बजाए लोगों से थाली-बर्तन पिटवा दिया. दिवाली मनवा दी. उड़नखटोले से फूलों की बारिश करवा दी."

'सायरन बजवाकर खौफ-भय का माहौल कायम करने जा रहे'

रोहिणी आचार्य आगे लिखती हैं, "अब जब पहलगाम हमले के 13 दिन बीतने को हैं तो आतंकियों और आतंकियों को संरक्षण देने वालों पर सीधी कार्रवाई करने से बचते हुए पूरे देश में सायरन बजवाकर खौफ-भय का माहौल कायम करने जा रहे हैं. आतंकवाद पर सीधा प्रहार करने, उसे जड़ से खत्म करने का वक्त है डंकापति जी... पूरा देश पहलगाम हमले के गुनाहगारों को खत्म होते देखने की प्रतीक्षा में बैठा है और खात्मे के पश्चात फतेह का बिगुल बजते सुनना चाहता है. बिना किसी कार्रवाई के बजने वाले सायरन सुनने से क्या सधने वाला है!!"

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था. इस घटना ने देश के लोगों को हैरान कर दिया था. देश के लोगों में आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा है. घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कई कड़े फैसले लिए हैं.

यह भी पढ़ें- 'विपक्षी गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा…', महागठबंधन के CM फेस पर क्या बोलीं शांभवी चौधरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
हथकड़ी लगे हाथों में संविधान की किताब लेकर बोले राजेश राम, ‘ज्ञानेश कुमार ने कराई वोट चोरी’
हथकड़ी लगे हाथों में संविधान की किताब लेकर बोले राजेश राम, ‘ज्ञानेश कुमार ने कराई वोट चोरी’

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget